अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरौहा जिले के डिडौली थाने क्षेत्र में एक दहेज का अनौखा मामला सामने आया है। जहां पति दहेज के लिए अपने बेगम से अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था। यही नहीं पति के बड़े भाई ने उस पीड़ित महिला से बलात्कार किया। इसके बाद महिला को कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और फिर उसे तीन तलाक दे दिया।

महिला ने जिले के डिडौली थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया है। उसके ससुराल वालों ने दहेज में कार और पांच लाख की मांग पूरी न होने पर उसे बंधक बनाकर रखा है। महिला का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था।

जबकि उसे प्रताड़ित करने के लिए उसके जेठ ने भी उसके साथ बलात्कार किया। ये बलात्कार उसके पति ने ही कराया। क्योंकि उसके पति ने उसे जेठ के कमरे में बंद कर दिया था और इसके बाद जेठ ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला का कहना है कि ससुराल वालों ने उसे बंधक बनाकर रखा उसे खाने पीने के लिए भी कुछ नहीं दिया जाता था और इसके बाद उसे तीन तलाक दे दिया।

इस मामले में पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की शादी 18 जून, 2018 को मुस्लिम रीति- रिवाज से अमरोहा देहात थाना क्षेत्र निवासी एक युवक संग हुई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। क्योंकि ससुराल वाले दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

इसकी मांग पूरी न होने पल उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाने लगी। महिला का कहना है कि उसका पति उसके न चाहने के बावजूद उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। महिला का कहना है कि तीन सितम्बर की रात दो बजे पति ने अपने बड़े भाई के कमरे में उसे बंद कर दिया और जेठ ने उसके साथ बलात्कार किया।

इसके बाद आठ सितम्बर की सुबह गाली- गलौज कर उसके पति ने तीन तलाक देकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वह भागकर अपने मायके पहुंची तो अपनी दुखभरी कहानी उसने मायके के लोगों को बताई। जिसके बाद आरोपित पति समेत आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।