नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद दुनिया भर में चिल्लाने वाले पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्बा में मार्शल लॉ लागू कर दिया है। इससे पाकिस्तानी सेना का वहां पर आतंक और बढ़ जाएगा और आम नागरिकों को मिलने वाले अधिकार खत्म हो जाएंगे। हाल में खैबर पख्तूनख्बा में आजादी की मांग उठने लगी हैं। जिसके बाद मार्शल लॉ लगाकर आजादी की आवाजों को दबाने की कोशिश शुरू हो गई हैं।
हालांकि पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा के आम लोगों पर पहले से ही जुल्म करती आई है। लेकिन अब मार्शल लॉ लागू करने के बाद वहां के नागरिक को मिलने वाले अधिकार खत्म हो जाएंगे और सेना जो चाहेगी वहां पर वही होगा। अब से खैबर पख्तूनख्वा में सेना का राज चलेगा। जिसके जरिए वह वहां के नागरिकों के अधिकारों से वंचित करेगा।

असल में खैबर पख्तूनख्वा के लोग पाकिस्तान का विरोध करते हैं और कभी भारत में शामिल होना चाहते थे। लेकिन कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद वहां के लोग भी आजादी की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद  इमरान खान सरकार की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। लिहाजा वहां के लोगों की आवाज को दबाने के लिए वहां पर मार्शल लॉ लागू किया है। ताकि सेना के जरिए वहां पर आम लोगों की आवाज उठाई जा सके और उन पर जुल्म किए जा सके।

गौरतलब है कि इमरान खान कश्मीर के मुद्दे को दुनिया  भर में उठाने की कोशिश कर चुके हैं। लेकिन अपने ही देश में लोगों पर जुल्म करने में पीछे नहीं है। पाकिस्तान में लगातर अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं। लेकिन इस पर इमरान खान चुप हैं। वहीं अब खैबर पख्तूनख्वा में मार्शल लॉ लागू कर इमरान खान ने अपना दोहरा चेहरा दिखा दिया है। फिलहाल कश्मीर के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने वाले इमरान खान को अब इसका जवाब भी देना होगा।