विदेशी दुल्हन देसी दूल्हा

ऑस्ट्रिया की जुलेला को जबलपुर के गौरव से प्यार हो गया। जिसके बाद उन्होंने भारत आकर सात फेरे लिए। दोनों का इश्क लंदन में परवान चढ़ा। जिसके बाद सात समंदर पार का फासला भी उसके आगे नतमस्तक हो गया।

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp

ऑस्ट्रिया की जुलेला को जबलपुर के गौरव से प्यार हो गया। जिसके बाद उन्होंने भारत आकर सात फेरे लिए। दोनों का इश्क लंदन में परवान चढ़ा। जिसके बाद सात समंदर पार का फासला भी उसके आगे नतमस्तक हो गया।
गौरव और जुलेला ने भारत आकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह कर लिया। गौरव पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 
लंदन में दोनों कई साल तक लिव-इन में रहे। इस दौरान जुलेला ने भारतीय संस्कृति को जाना और भारतीय रीति रिवाज से शादी करने की इच्छा जाहिर की। 
गौरव का परिवार भी राजी हो गया और बुधवार को दोनों की शादी हो गई। जुलेला भारतीय संस्कृति से बेहद ज्यादा प्रभावित हैं। वह हिंदी फिल्मों की भी दीवानी हैं। 
जुलेला की शादी में ऑस्ट्रिया से आई उनकी सहेलियों को भी भारतीय संस्कृति पसंद आई और भारतीय खाने का भी उन्होंने जमकर आनंद लिया। शादी में ऑस्ट्रिया से जुलेला के साथ उसके माता-पिता बहन और उसके दोस्त भी जबलपुर आए थे। खास बात ये है कि शादी के दौरान जुलेला के रिश्तेदार भी भारतीय परिधान में दिखे।
 

Related Video