नई दिल्ली। आतंक के सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराने में अमेरिकी सैनिकों की मदद करने वाला उसका डाक्टर शकील अफरीदी को अब पाकिस्तानी सेना ने प्रताड़ित कर रहा है। लिहाजा अब अफरीदी ने जेल में ही भूख हड़ताल की शुरूआत कर दी है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की जेल में बंद अफरीदी के भाई का दावा है कि अफरीदी के परिवार के खिलाफ पाकिस्तान की सरकार ने प्रताड़ना शुरू कर दी हैं।

असल में पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी सैनिकों ने मार गिराया था। दावा किया जाता है कि अमेरिकी सैनिकों की इसकी गुप्त सूचना उसके डाक्टर ने दी। जिसके बाद सीआईए की मदद से अमेरिकी सैनिकों ने आतंकी के सरगना को मार किया था। शकील अफरीदी कई वर्षों से पाकिस्तान की जेल में बंद है। अफरीदी को आठ साल पहले पाकिस्तान की कोर्ट ने 33 साल कैद की सजा सुनाई थी। अफरीदी पर आतंकवादियों के साथ संबंधों का आरोप था। हालांकि कहा जाता है कि गुप्त सूचना देने के कारण पाकिस्तान की कोर्ट अफरीदी को सजा सुनाई है। हालांकि बाद में उसकी मांग पर उसकी सजा को 10 साल कम कर दिया गया था।

अब शकील अफरीदी ने पाकिस्तान की सरकार के जुल्म के खिलाफ जेल की कोठरी से ही भूख हड़ताल शुरू कर दी।  कहा जा रहा है पाकिस्तान में अफरीदी के परिवार को पाकिस्तान की सरकार और प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा जबकि जेल के भीतर बंद शकील को वहां पर कैदियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसके बाद अफरीदी ने जेल में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है। गौरतबल है कि पाकिस्तान के कोर्ट द्वारा अफरीदी को सजा सुनाए जाने के बाद अमेरिकी सांसदों ने इस बदले की कार्यवाही बताया था। जिसके बाद दबाव में पाकिस्तानी कोर्ट ने अफरीदी की सजा को कम किया था। ओसामा बिन लादेन की 2011 में हुई हत्या  हुई थी और इसको लेकर पाकिस्तान की चौतरफा फजीहत हुई थी क्योंकि विश्व बिरादरी का आरोप था कि पाकिस्तानी सेना ने ही लादेन को पनाह दी थी।