पटना। राज्य में सभी राजनैतिक दल इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। लेकिन राज्य में एक ऐसा मामला आया है जहां राष्ट्रीय जनता दल ने जनता दल यूनाइटेड के नेता को अपनी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया है। लिहाजा इस मामले को लेकर राज्य में हंगामा  मचा हुआ है। हालांकि राजद का कहना है कि जिस सचिव का नाम शामिल किया गया वह पार्टी में थे और हाल ही में उन्होंने पार्टी को अलविदा कहा है। वहीं जदयू इसे साजिश  बता रही है।

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने दो दिन पहले अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की और इसमें कई लोगों को शामिल किया और कुछ लोगों को कार्यकारिणी से  बार का रास्ता दिखाया। लेकिन  सबसे ज्यादा दिलचस्प ये रहा कि इस कार्यकारिणी में जनता यूनाइटेड की नेता कुमकुम राय को पार्टी का सचिव नियुक्त कर दिया गया। जबकि कुमकुम राय ने राजद से काफी समय पहले अलविदा कह दिया है और इसकी जानकारी पार्टी के नेताओं की थी।

उसके वावजूद कुमकुम राय  का नाम शामिल कर राजद ने इसे कार्यकारिणी  को चर्चा  में ला दिया। हालांकि पार्टी की नई कार्यकारिणी की चर्चा इस लिए भी हो रही है कि क्योंकि बिहार के माफिया डॉन और पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले शहाबुद्दीन को कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है। वही राबड़ी देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। राबड़ी तीसरी उपाध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। जबकि पहले पार्टी में दो उपाध्यक्ष हुआ करते थे। हालांकि लालू प्रसाद यादव जेल में हैं और उनकी गैरमौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में है यादव परिवार का दबदबा

राजद की नई कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी  का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि पार्टी में पहले से ही रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी उपाध्यक्ष के पद पह हैं। वहीं लालू प्रसाद राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव और मीसा भारती को शामिल किया गया है।