06:36 PM (IST) Feb 27

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू कश्मीर में मेंढर के मनकोट इलाके में फिर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग

06:36 PM (IST) Feb 27

कश्मीर में हाई अलर्ट

जम्मू कश्मीर के आरएसपुरा सेक्टर में हाई अलर्ट घोषित, लोगों से घर के अंदर रहने के लिए कहा गया। 

05:46 PM (IST) Feb 27

पाकिस्तानी हाई कमिश्नर पहुंचे विदेश मंत्रालय

पाकिस्तानी हाई कमिश्नर सैयद हैदर शाह के विदेश मंत्रालय पहुंचने की फोटो-- 

05:44 PM (IST) Feb 27

पाकिस्तानी हाई कमिश्नर पहुंचे विदेश मंत्रालय

भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर सैयद हैदर शाह विदेश मंत्रालय पहुंच चुके हैंं। भारत पाकिस्तान के बीच ताजा तनाव के बीच भारत ने विदेशी हाई कमिश्नर को तलब किया। 

Delhi: Pakistan Deputy High Commissioner Syed Haider Shah (on the right) arrives at South Block after being summoned by Ministry of External Affairs. pic.twitter.com/2GwxqApWLE

— ANI (@ANI) February 27, 2019

05:38 PM (IST) Feb 27

लापता एयरफोर्स पायलट मामला

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी हाई कमिश्नर को तलब किया

04:20 PM (IST) Feb 27

यहां गिरा था पाकिस्तान का बम, भारतीय सेना द्वारा जारी की गई तस्वीर

पाकिस्तान के एफ 16 विमानों ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया। लेकिन भारतीय वायुसेना का जांबाजों ने उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। हड़बड़ी में पाकिस्तानी जहाजों को जहां जगह मिली वहीं बम गिरा दिया। लेकिन इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। देखिए सेना द्वारा जारी की गई तस्वीर-- 

04:17 PM (IST) Feb 27

यहां गिरा था पाकिस्तान का बम, देखिए तस्वीरें(सौ. भारतीय सेना)

पाकिस्तान के एफ 16 विमानों ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया। लेकिन भारतीय वायुसेना का जांबाजों ने उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया। हड़बड़ी में पाकिस्तानी जहाजों को जहां जगह मिली वहीं बम गिरा दिया। लेकिन इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। देखिए सेना द्वारा जारी की गई तस्वीरें 

04:07 PM (IST) Feb 27

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का बड़बोलापन

आज पाकिस्तान ने जो एक्शन लिया उसका मकसद बस केवल ताकत दिखाना था- इमरान खान 

04:05 PM (IST) Feb 27

घबराए इमरान खान की अपील

एक बार जंग शुरु हो गई तो इसे रोकना ना तो मेरे हाथ में होगा ना ही भारत के हाथ में-- इमरान खान 

04:04 PM (IST) Feb 27

डर गए पाकिस्तानी पीएम इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार बढ़ते भारत पाक तनाव से घबरा गए हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेन्स करके शांति की पेशकश की है। इमरान ने पुरानी बातें भूलकर बातचीत शुरु करने की वकालत की है। 

03:49 PM (IST) Feb 27

लापता वायुसेना पायलट का नाम विंग कमांडर अभिनंदन

एएनआई के सूत्रों ने जानकारी दी है कि मिग 21 बाइसन उड़ाने वाले विंग कमांडर अभिनंदन अभी तक लापता हैं। उनके लौटने का इंतजार किया जा रहा है...

Sources: IAF pilot Wing Commander Abhinandan took off in a MiG 21 Bison jet today, he is yet to return pic.twitter.com/coryHqeRsR

— ANI (@ANI) February 27, 2019

03:45 PM (IST) Feb 27

दक्षिण कश्मीर में एनआईए का सर्च अभियान जारी

राष्ट्रीय जांच एजेन्सी एनआईए ने दक्षिण कश्मीर के 11 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभी भी जारी है। यह तलाशी अभियान 14 फरवरी को पुलवामा हमले के संबंधित है। 

03:40 PM (IST) Feb 27

गिरफ्तार पायलट के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है

हमारा एक पायलट गायब हो गया है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि वह उसकी हिरासत में है। हम इस दावे की जांच कर रहे हैं:रवीश कुमार, प्रवक्ता विदेश मंत्रालय

03:37 PM (IST) Feb 27

हमारी जबरदस्त तैयारियों से असफल रहा पाकिस्तान

हमारी जबरदस्त तैयारियों के कारण पाकिस्तान को कोई सफलता नहीं मिलीः रवीश कुमार, प्रवक्ता विदेश मंत्रालय

03:35 PM (IST) Feb 27

सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तान ने किया हमला - विदेश मंत्रालय

भारत ने पाकिस्तान में आतंकी अड्डे पर हमला किया। लेकिन पाकिस्तानी विमानों ने हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की

03:30 PM (IST) Feb 27

भारत-पाक तनाव पर विदेश मंत्रालय का बयान

पाकिस्तानी विमान के भारतीय सीमा में घुसने पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा..सुनिए पूरा बयान यहां पर

#WATCH Raveesh Kumar, MEA: One Pakistan Air Force fighter aircraft was shot down by Indian Air Force. In this engagement, we have lost one MiG 21. Pilot is missing in action. Pakistan claims he is in their custody. We are ascertaining the facts. pic.twitter.com/Bm0nVChuzF

— ANI (@ANI) February 27, 2019
03:28 PM (IST) Feb 27

एयर वाइस मार्शल भी रहे मौजूद

विदेश मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेन्स में प्रवक्ता रवीश कुमार के अलावा एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर भी उपस्थित थे

MEA spokesperson and Air Vice Marshal RGK Kapoor address media in Delhi pic.twitter.com/0RGtbUu7VB

— ANI (@ANI) February 27, 2019
03:26 PM (IST) Feb 27

पाकिस्तान वायुयान भारतीय में घुसा

भारत के मिग 21 विमान ने पाकिस्तान के एफ 16 को गिराया, हमारा भी एक मिग 21 विमान गिर गया, पायलट गायब है, पाकिस्तान ने दावा किया है कि पायलट उनके कब्जे में है- विदेश मंत्रालय

03:24 PM (IST) Feb 27

विदेश मंत्रालय का बयान

पाकिस्तान ने दावा किया है उसने एक भारतीय पायलट को बंदी बना लिया है- विदेश मंत्रालय

03:22 PM (IST) Feb 27

विदेश मंत्रालय का बयान

हमारा एक पायलट गायब है- विदेश मंत्रालय