लोकतंत्र के कुछ अहम घंटे: जानिए हर पल का हाल माय नेशन पर
सार
भारतीय लोकतंत्र के चंद अहम घंटों के आप और हम साक्षी बन रहे हैं। पिछले सात चरणों में जनता ने जो फैसला दिया है, उस पर से पर्दा उठने वाला है। मतगणना के हर नतीजों को सबसे पहले जानने के लिए देखते रहिए माय नेशन-
03:03 PM (IST) May 23
दोपहर 3.00 बजे तक एनडीए के खाते में 371 सीटें? सहयोगियों के साथ मोदी की ताकत
बीजेपी - 300
शिवसेना - 18
असम गण परिषद् - 01
लोक जनशक्ति पार्टी - 06
जेडीयू - 16
अकाली दल - 02
अन्नाद्रमुक - 02
वाईएसआर कांग्रेस - 24
अपना दल - 01
आजसू - 01
-----------------------------
एनडीए की कुल सीटें - 371
02:51 PM (IST) May 23
दोपहर 3.00 बजे तक बीजेपी को 300 सीटें, जानिए किस राज्य से बीजेपी को कितनी सीटें मिल रही हैं
उत्तर प्रदेश- 60
मध्य प्रदेश- 28
गुजरात- 26
राजस्थान- 24
महाराष्ट्र- 23
कर्नाटक- 23
प.बंगाल- 17
बिहार- 16
हरियाणा- 09
असम- 09
छत्तीसगढ़- 09
झारखंड- 09
दिल्ली- 07
ओडिशा- 07
उत्तराखंड- 05
हिमाचल प्रदेश- 04
तेलंगाना- 04
जम्मू कश्मीर- 03
पंजाब- 02
त्रिपुरा- 02
अरुणाचल प्रदेश- 02
अंडमान निकोबार- 01
गोवा- 01
चंडीगढ़- 01
दमन और दीव- 01
दादर और नगर हवेली- 01
मणिपुर- 01
01:17 PM (IST) May 23
दोपहर 1.00 बजे तक बीजेपी को 291 सीटें, जानिए किस राज्य से बीजेपी को कितनी सीटें मिल रही हैं
उत्तर प्रदेश- 56
मध्य प्रदेश- 28
गुजरात- 26
राजस्थान- 24
महाराष्ट्र- 23
कर्नाटक- 23
प.बंगाल- 17
बिहार- 16
हरियाणा- 09
असम- 09
छत्तीसगढ़- 09
झारखंड- 09
दिल्ली- 07
ओडिशा- 07
उत्तराखंड- 05
हिमाचल प्रदेश- 04
तेलंगाना- 04
जम्मू कश्मीर- 03
पंजाब- 02
त्रिपुरा- 02
अरुणाचल प्रदेश- 02
अंडमान निकोबार- 01
गोवा- 01
चंडीगढ़- 01
दमन और दीव- 01
दादर और नगर हवेली- 01
मणिपुर- 01
-----------------------------
कुल सीटें 291
12:14 PM (IST) May 23
दोपहर 12 बजे तक दिल्ली की सभी 7 सीटों पर बीजेपी आगे
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटें बीजेपी के हाथ में फिर से जाती हुई दिख रही हैं। दिल्ली से बीजेपी 56 फीसदी वोटों पर कब्जा किए हुए है।
इसमें नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली जैसी सभी सीटें शामिल हैं।
उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस की शीला दीक्षित को पीछे छोड़ दिया है।
बीजेपी से सांसद मनोज तिवारी (उत्तर पूर्वी दिल्ली), हर्षवर्धन (चांदनी चौक), रमेश बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली), क्रिकेटर से राजनीति में आए गौतम गंभीर (पूर्वी दिल्ली) ; कांग्रेस की ओर से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (उत्तर पूर्वी दिल्ली), कांग्रेस नेता अजय माकन (नई दिल्ली), कांग्रेस के ही टिकट पर दक्षिण दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे बॉक्सर विजेंदर सिंह; आम आदमी पार्टी की लोकप्रिय नेता आतिशी (पूर्वी दिल्ली) और राघव चड्ढा (दक्षिणी दिल्ली) जैसे नेता चुनावी मैदान में हैं।
12:08 PM (IST) May 23
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 9 गुना फायदा
पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। यहां बीजेपी 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। जबकि राज्य में तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी मतगणना में 23 सीटों पर आगे है।
साल 2014 में प.बंगाल में बीजेपी को मात्र 2 सीटें मिली थी। इस बार 18 सीटें मिलने का अनुमान है। यह पिछली बार से 9 गुना ज्यादा है।
ममता बनर्जी के पास 2014 में 34 सांसद थे। जो कि इस बार 23 ही रह सकते हैं। यह पिछली बार से 11 कम है।
12:02 PM (IST) May 23
ओडिशा में भी बीजेपी को सात गुना फायदा
ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। यहां बीजेपी 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। जबकि राज्य में सत्तारुढ़ बीजू जनता दल यानी बीजेडी को 14 सीटों पर बढ़त मिलती हुई दिख रही है।
साल 2014 में ओडिशा में बीजेपी को मात्र एक सीट मिली थी। इस बार 7 सीटें मिलने का अनुमान है। यह पिछली बार से सात गुना ज्यादा है।
ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी हुए थे। यहां 146 विधानसभा सीटों के लिए भी मतगणना चल रही है। जिसमें बीजू जनता दल 88 सीटें पाकर आगे चल रहा है।
ओडिशा में सत्तासीन बीजेडी के प्रवक्ता अतुल पटनायक बोल चुके हैं कि राज्य के हित में वह केन्द्र की संभावित एनडीए सरकार में शामिल हो सकते हैं।
एनडीए की कुल सीटों पर दोपहर 12 बजे तक के कुल रुझान 361
अभी यह मतगणना के रुझान हैं। वास्तविक रिजल्ट आने में कुछ घंटे और लगेंगे।
11:43 AM (IST) May 23
गुना में टूट सकता है ज्योतिरादित्य का किला
सिंधिया घराने के उत्तराधिकारी और बड़े कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी परंपरागत गुना सीट पर पिछड़ते हुए दिख रहे हैं। वह अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी से 23 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।
11:21 AM (IST) May 23
एक सीट पर राहुल गांधी को मिल सकती है हार
राहुल गांधी यूपी के अमेठी से पीछे चल सकते हैं, जबकि केरल के वायनाड सीट से आगे चल रहे हैं। अमेठी में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बहुत पीछे छोड़ दिया है। लेकिन वायनाड में राहुल आगे चल रहे हैं।
10:45 AM (IST) May 23
ओडिशा में भी बीजेपी की बढ़त बरकरार
ओडिशा में बीजेपी की 21 सीटें हैं। यहां बीजेपी 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। जबकि राज्य में सत्तारुढ़ बीजू जनता दल यानी बीजेडी को 8 सीटों पर बढ़त मिलती हुई दिख रही है।
ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी हुए थे। यहां 146 विधानसभा सीटों के लिए भी मतगणना चल रही है। जिसमें बीजू जनता दल 58 सीटें पाकर आगे चल रहा है।
10:16 AM (IST) May 23
बेगूसराय में कन्हैया कुमार पर गिरिराज भारी
बेगूसराय में बहुप्रचारित वामपंथी उम्मीदवार, जिनके पक्ष में देश भर के वामपंथी कार्यकर्ता प्रचार करने पहुंचे थे वह तीसरे नंबर पर आ गए हैंं। यहां बीजेपी के गिरिराज सिंह 37 हजार वोटों की बढ़त के साथ निर्णायक रुप से जीत की ओर बढ़ रहे हैंं। उनके ठीक पीछे महागठबंधन के तनवीर हसन हैं। वहां कन्हैया कुमार तीसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं।
10:12 AM (IST) May 23
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ी बढ़त
ममता बनर्जी के गढ़ पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ी बढ़त हासिल होती हुई दिख रही है। यहां की 42 सीटों में से लगभग 40 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं।
मतगणना के दौरान बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। कभी बीजेपी आगे निकलती हुई दिखाई देती है तो कभी टीएमसी बाजी मार लेती है।
आखिरी रुझान सामने आने तक बीजेपी पश्चिम बंगाल में 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुई थी। जबकि टीएमसी 20 सीटों पर आगे थी।
10:08 AM (IST) May 23
देशभर में एनडीए को निर्णायक बढ़त
देश भर में बीजेपी को निर्णायक बढ़त मिल गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी राजग लगभग 315 सीटों पर बढ़त बना चुका है। हालांकि यह आखिरी फैसला नहीं है। मतगणना अभी तक चल रही है।
सुबह 10 बजे तक मिले रुझानों के मुताबिक बीजेपी के पास 265 सीटें आती हुई दिख रही हैं। जबकि एनडीए सहयोगी शिवसेना 21 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी की दूसरी बड़ी सहयोगी जेडीयू 14 सीटों पर आगे है।
09:55 AM (IST) May 23
सोनिया गांधी आगे
यूपी के रायबरेली से यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी आगे चल रही हैं। उन्हें लगभग 7.5 हजार वोटों की बढ़त हासिल हो गई है।
09:53 AM (IST) May 23
दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी आगे
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटें बीजेपी के हाथ में फिर से जाती हुई दिख रही हैं।
इसमें नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली जैसी सभी सीटें शामिल हैं।
उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस की शीला दीक्षित को पीछे छोड़ दिया है।
बीजेपी से सांसद मनोज तिवारी (उत्तर पूर्वी दिल्ली), हर्षवर्धन (चांदनी चौक), रमेश बिधूड़ी (दक्षिणी दिल्ली), क्रिकेटर से राजनीति में आए गौतम गंभीर (पूर्वी दिल्ली) ; कांग्रेस की ओर से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (उत्तर पूर्वी दिल्ली), कांग्रेस नेता अजय माकन (नई दिल्ली), कांग्रेस के ही टिकट पर दक्षिण दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे बॉक्सर विजेंदर सिंह; आम आदमी पार्टी की लोकप्रिय नेता आतिशी (पूर्वी दिल्ली) और राघव चड्ढा (दक्षिणी दिल्ली) जैसे नेता चुनावी मैदान में हैं।
09:44 AM (IST) May 23
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को गांधीनगर से निर्णायक बढ़त
गुजरात से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को निर्णायक बढ़त मिल गई है। वह साढ़े तीन लाख वोटों से आगे चल रहे हैं।
09:38 AM (IST) May 23
राजस्थान में बीजेपी ने कांग्रेस के हाथ से राज्य छीना
राजस्थान में 25 सीटों के लिए मतदान हुआ है। जिसमें से सभी सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। सभी 25 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस को एक भी सीट मिलती हुई नहीं दिख रही है।
बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल आगे चल रहे हैं।
जयपुर ग्रामीण से केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर आगे चल रहे हैं।
जोधपुर सीट से भी बीजेपी आगे चल रही है।
09:31 AM (IST) May 23
मध्य प्रदेश में अभी तक की मतगणना के रुझान
मध्य प्रदेश में 28 सीटों के लिए मतदान हुआ है। जिसमें से 24 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। 22 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस महज 2 सीटों पर आगे है।
मध्य प्रदेश की बहुचर्चित भोपाल सीट पर साध्वी प्रज्ञा को भारी बढ़त मिली हुई है। वह दस हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। यहां दिग्विजय सिंह हार सकते हैं।
यहां खजुराहो से बीजेपी के बीडी शर्मा आगे चल रहे हैं।
गुना की प्रतिष्ठित सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया पीचे दिखाई दे रहे हैं।
जबलपुर और मंदसौर सीटों से भी बीजेपी आगे चल रही है।
09:25 AM (IST) May 23
पश्चिम बंगाल का अभी तक की मतगणना का परिणाम
पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ है। यहां की 29 सीटों के रुझान सामने आए हैं।
बीजेपी 7 सीटों पर, टीएमसी 21 सीटों पर जबकि कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है।
यहां के जंगीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिजीत बनर्जी आगे चल रहे हैं।
वहीं दार्जिलिंग से बीजेपी उम्मीदवार राजू सिंह बिस्ता आगे चल रहे हैं।
बैरकपुर से टीएमसी के दिनेश त्रिवेदी ने बीजेपी के अर्जुन सिंह को पीछे छोड़ा
09:20 AM (IST) May 23
बिहार की सीटों का हाल
बिहार के बेगूसराय की सीट से कन्हैया कुमार को बीजेपी के गिरिराज सिंह ने पीछे छोड़ दिया है। कन्हैया तीसरे नंबर पर हैं।
सारण में लालू यादव के समधी चंद्रिका राय को बीजेपी के राजीव प्रताप रुडी ने पीछे कर दिया।
बीजेपी के राधामोहन सिंह पूर्वी चंपारण सीट से आगे चल रहे हैं।
बिहार की 40 में से 19 सीटों पर राजद, 9 पर कांग्रेस लड़ रहे हैं। जबकि जेडीयू और बीजेपी 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। 6 सीटों पर लोक जनशक्ति पार्टी चुनाव लड़ रही है।