MLA Salary in Jharkhand. झारखंड के विधायक अब देश में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले माननीय बन चुके हैं। विधायकों को अब 2.88 लाख रुपए हर महीने बतौर वेतन मिलेगा। इतना वेतन देश के किसी भी राज्य के विधायकों को नहीं मिलता है। इस बढ़ोत्तरी के बाद तो मानों झारखंड के विधायकों की लॉटरी ही लग गई है क्योंकि उन्हें सुविधाएं भी दूसरे राज्यों से ज्यादा मिल रही हैं।

झारखंड विधायकों को कितनी सैलरी मिलेगी
झारखंड के विधायकों को अब 2.88 लाख मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा शानदार सुविधाएं मिला करेंगी। 15 नवंबर 2000 को एक अलग राज्य के रूप में स्थापित झारखंड में पिछले कुछ वर्षों में विधायकों के वेतन में लगातार वृद्धि देखी गई है। राज्य गठन के बाद से वेतन वृद्धि का यह सातवां मौका है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि माननीय लोग अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी के साथ पूरा कर सकें। साल 2001 तक झारखंड के विधायकों को मात्र 19800 रुपए सैलरी मिलती थी लेकिन लगातार बढ़ोतरी के बाद यह 2.88 लाख रुपए मासिक तक पहुंच चुका है। कुल मिलाकर झारखंड राज्य भले ही छोटा है लेकिन यहां के विधायकों की सैलरी बड़ी हो गई है।

झारखंड के बाद दिल्ली का है नंबर
झारखंड के विधायकों का मौजूदा वेतन देश के दूसरे राज्यों से कई गुना ज्यादा है क्योंकि दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां विधायकों को 95000 रुपए सैलरी मिलती है। झारखंड तो दिल्ली से भी ढाई गुना ज्यादा सैलरी देने वाला राज्य बन गया है। फाइनेंसियल बेनिफिट के मामले में यहां के विधायक देश के कई राज्यों से आगे हैं। बढ़े हुए वेतन के अलावा झारखंड के विधायकों को और भी कई शानदार सुविधाएं और लाभ मिलेंगे। हालांकि कुछ लोग इस बढ़ोतरी की आलोचना भी कर रहे हैं लेकिन झारखंड की सरकार अपने तर्क पर अडिग है।

यह भी पढ़ें

ग्रेजुएशन में कॉलेज छोड़ने का मन बना चुके थे विकास सेंथिया...कुछ ऐसा हुआ कि दो बार क्रैक की UPSC, बन...