उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर शहर के एक ही घर में दो वृद्ध महिलाओं की हत्या कर दी गई। दोनों के सिर से चोट के निशान पाए गए। पुलिस दोनों महिलाओं के मर्डर की आशंका जता रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बहरहाल, इस वारदात से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है।

उदयपुर के डायमंड कॉलोनी की है घटना

यह घटना उदयपुर शहर के डायमंड कॉलोनी में घटी। बड़ी बहन 80 साल की हुसैना के घर 75 साल की छोटी बहन सारा आई हुई थी। घर में दोनों बहनों के अलावा कोई भी नहीं रहता था। घर का काम और चौकीदारी का काम एक परिवार करता था। जब वह लोग काम पर आए तो घर में शव पड़े मिले। 

पुलिस मर्डर की जता रही आशंका

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बुजुर्ग महिलाओं के रिश्तेदारों को वारदात की सूचना दी। आसपास के लोगों के बयान लिए। सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं के सिर पर चोट के निशान है। ऐसे में दोनों महिलाओं की मर्डर की बात को नकारा नहीं जा सकता। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

चोरी की वारदात की पुष्टि नहीं

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों महिलाओं का मर्डर चोरी की वारदात के चलते भी किया जा सकता है। दोनों बुजुर्ग महिलाएं घर में अकेले थी। चोरों का इन्हें निशाना बनाना आसान था। पर अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। जिससे चोरी की वारदात की पुष्टि हो सके।

ये भी पढें-राजस्थान के चिड़ियाघर में शेर के पिंजरे में गया था शख्स...जिंदा वापस नहीं लौटा, दहशत में लोग...