पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के माझेरहाट में फ्लाईओवर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में कई वाहनों के दबे होने की आशंका है। यह पुल करीब 60 साल पुराना है पुल के गिरे हुए हिस्से के नीचे भी कुछ लोग और वाहन फंसे हुए है। 

वहीं पुल के ऊपरी हिस्से पर भी कई वाहन फंसे हुए दिखाई दे रहे है। घटना के बाद रेस्क्यू की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य जुट गई है।  इस पुल के नीचे रेल एक रेल लाइन गुजरी है। संभावना है कि निकट ही रेलवे स्टेशन पर जाने वाले लोगों को भी घायल हुए है।

बंगाल सरकार के मंत्री फरहद हकीम ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 6 घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुल 60 साल पुराना था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पहले बचाव कार्य किया जाएगा, बाद में हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

 

 

हादसे की जगह मौजूद लोगों ने बताया, 'बड़ी जोर से आवाज सुनी, उसके बाद से पूरे इलाके में बिजली चली गई। हमने आकर देखा तो लोग फंसे हुए थे। कई गाड़ियां फंसी हुई थी मौके पर सीपी भी आए है।  लोकल थाने से भी पुलिस वाले है बहुत सी बाइक नीचे फंसी हुई है। कितने लोग मरे होंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन घायलों की संख्या अधिक हो सकती है।'