नई दिल्ली। पिछले दिनों भारत में प्याज की बढ़ी कीमतों को देखते हुए अफगानिस्तान ने भारत को प्याज का निर्यात किया। जिसके कारण भारत में प्याज की कीमतें कई पूर्वी राज्यों में कम हुई। लेकिन इसके कारण पाकिस्तान प्याज के आंसू बहा रहा है। क्योंकि अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को प्याज का निर्यात बंद कर दिया है। जिसके कारण वहां प्याज की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। जबकि भारत में प्याज की कीमत कम हो रही है।

पाकिस्तान में प्याज की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम के पार हो गई हैं। यही नहीं वहां पर अफगानिस्तान से निर्यात होने वाला प्याज अब नहीं आ रहा है। जबकि गोदाम में रखा प्याज खत्म हो गया है। जिसके कारण व्यापारी प्याज की कीमतें तेजी से बढ़ा रहे हैं। यही नहीं पाकिस्तान में भी प्याज की फसल खराब हो गई है। जिसके कारण आने वाले दिनों में प्याज की कीमत और ज्यादा बढ़ सकती है।

लिहाजा पाकिस्तान सरकार की मुसीबतें बढ़ने वाली है। हालांकि पाकिस्तान में आम लोगों की दिक्कतें पहले से बढ़ी हुई हैं। क्योंकि भारत से सब्जियों का निर्यात बंद हो जाने के बाद पाकिस्तान में कीमत तेजी से बढ़ी हैं। जिसके कारण पाकिस्तान के लोग इमरान सरकार को कोस रहे हैं।

लेकिन जब से अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को प्याज का निर्यात बंद किया है तब से वहां लोग रो रहे हैं। क्योंकि इमरान सरकार ने अनुच्छेद 370 के मामले में अफगानिस्तान द्वारा साथ नहीं देने के कारण उसे जमकर कोसा था। जिसके कारण अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को तवज्जो देने के बजाए भारत को प्याज निर्यात किया।

वहीं पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बार बारिश के कारण बलूचिस्तान और सिंध में प्याज की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिसके कारण देश में प्याज की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं पाकिस्तान के व्यापारियों के पास रखा प्याज निर्यात किया जा रहा है। क्योंकि उन्हें ज्यादा पैसा मिल रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्यापारियों का आरोप है कि सरकार ने ईरान से प्याज का आयात बंद कर दिया है। जबकि अन्य देशों को देशी प्याज निर्यात किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों के भीतर ही प्याज की कीमत में 25 फीसदी से ज्यादा की कीमत बढ़ी है।