लखनऊ।  आमतौर पर ये देखा जाता है कि अक्सर लोग अफसर बन जाने के बाद दूसरों को भी आगे बढ़ाने के लिए मदद नहीं करते हैं। लेकिन इस मामले में पंकज कुमार वर्मा उन लोगों के मिसाल हैं जो  सिविल  सेवाओं में जाना चाहते हैं और उनका मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं है। वह निशुल्क कोचिंग करवाकर अपने जैसे कई युवाओं को अफसर बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

पंकज कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के अपर जिलाधिकारी के पद पर हैं और सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के हुनर को तराश रहे हैं। उन्होंने पंकज कुमार सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका कोचिंग की स्थापना की है  और वह आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र छात्राओं को निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। वह अब तक कई लोगों को प्रेरित कर चुके हैं और उनका मार्गदर्शन कर चुके हैं और अब तक 70 युवाओं का चयन हो चुका है। पंकज कुमार पिछले कई सालों से इस मुहिम में लगे हुए हैं और हाल में यूपीपीएससी परीक्षा परिणाम में मार्गदर्शिका कोचिंग के 9 युवाओं का चयन हुआ है।

उन्होंने साल 2016 से मार्गदर्शिका कोचिंग सेंटर की शुरुआत की थीष इसके जरिए वह जहां गरीब और आर्थिकतौर से कमजोर युवाओं को सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरितत कर रहे हैं वहीं सामाजिक कार्य भी कर रहे हैं। पंकज कुमार अब तक उत्तर प्रदेश के तीन जिले में इस तरह की संस्था शुरू कर चुके हैं और 2016 में सहारनपुर पर एसडीएम पद पर रहते हुए अपने साथियों की मदद से सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका कोचिंग सेंटर की शुरूआत की थी। इसके जिरए आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को तैयारी करवाई जा रही है।  पंकज कुमार का कहना है कि मैं खुद एक साधरण परिवार से पिछड़े इलाके का रहना वाला हूं और मेरे एक शिक्षक ने सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया और उनकी बदौलत ही वह सिविल सेवा में है।

लिहाजा जो उनके शिक्षकों ने उन्हें दिया वह लोगों को वापस कर रहे हैं। वह उन शिक्षकों की प्रेरणा को ही गुरु दक्षिणा के रूप वापस करने का प्रयास कर रहे हैं जिन्होंने उन्हें प्रेरित किया। फिलहाल सहारनपुर में और अब बिजनौर और मुरादाबाद में निशुल्क सिविल सर्विसेज मार्गदर्शिका का संचालन हो रहा है। इन जिलों में पंकज के दोस्त मदद कर रहे हैं। यहां दूर दराज क्षेत्रों में जाकर युवाओं प्रेरितकर रहे हैं। पंकज गैर जिलों में तैनाती के दौरान आनलाइन क्लास चलाते हैं और छुट्टियों में खुद क्लास लेते हैं।