चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की तरफ से अपने वेबसाइट पर 2019 के आम चुनाव के लिए सर्वे कराया है। इस ऑनलाइन सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी अभी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं।

इस सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी को 48 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। इसमें विपक्ष की तरफ से राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, मायावती, अखिलेश यादव, मायावती और ममता बनर्जी को शामिल किया गया था।

लेकिन खास बात ये है कि विपक्ष के सभी नेता मिलकर भी इस सर्वे में पीएम मोदी की लोकप्रियता की बराबरी नहीं कर पा रहे हैं।

प्रशांत किशोर की तरफ इस कराए गए सर्वे में देश के 712 जिलों के 57 लाख लोगों ने भाग लिया था।

लगभग 48 पर्सेंट लोगों ने देश के नेता के तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास जताया है। यह सर्वे राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर से जुड़े एडवोकेसी ग्रुप इंडियन पॉलिटिकल ऐक्शन कमिटी (I-PAC) ने कराया है।

इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरा नंबर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का है। लेकिन वोट प्रतिशत के हिसाब से वह पीएम मोदी से काफी पीछे हैं और राहुल को मात्र 11.2 फीसदी लोगों ने वोट दिया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल 9.3 प्रतिशत के साथ राहुल से कुछ ही पीछे दिख रहे हैं।

इस लिस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 7 प्रतिशत लोगों की पसंद है। वही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 4.2 और 3.1 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है।