नेशनल डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र दौरे पर रहे। जहां उन्होंने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) ब्रिज का उद्घाटन किया। ये समंदर पर देश का सबसे लंबा ब्रिज है। जो साउथ मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ेगा। ये पुल बनने से मुंबई से नवी मुंबई की दूरी 15 मिनट में तय की जा सकेगी। पहले इसमें तकरीबन 2 घंटे लगते थे। बता दें, इस प्रोजेक्ट की नींव पीएम मोदी ने 2016 में रखी थी। पुल को साड़े चार साल में पूरा किया जाना था हालांकि कोविड-19 महामारी के कारण काम रोकना पड़ा और 2024 में पुल शुरू हुआ। 

अटल सेतु से मुंबई को मिली नई लाइफलाइन (Mumbai Trans Harbour Link benefits) 

अटल सेतु से मुंबई वासियों को नई लाइफलाइन मिल गई है। ये ब्रिज मुंबई और पुणे के बीच लगने वाले समय को भी कम करेगा। इसके साथ ही मुंबई पोर्ट और जवाहर पोर्ट के भी बीच कनेक्टविटी को बेहतर बनाया जा सकेगा। नवी मुंबई में इंटरनेशल एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है। इस पुल के जरिए वहां तक भी आसानी से पहुंचा जा सकेगा। 

अटल सेतु का रूट क्या होगा ? (Atal setu bridge mumbai length and route) 

अटल सेतु पुल मुंबई के सेवरी से होते हुए नवी मुंबई के न्हावा शेवा पर खत्म होगा। महाराष्ट्र सरकार के अनुसार ये ब्रिज मुंबई को मुंबई-गोवा हाइवे,वसई-विरार,नवी मुंबई-रायगढ़ को जोड़ेगा। 

क्यों खास है अटल सेतु ? (shivadi nhava sheva sea link project latest news)

अटल सेतु छह लेन पुल है। जो 21.8 किलोमीटल लंबा है। इसका 16.5 किलोमीटर हिस्सा समंदर में जबकि 5.5 किलोमीटर हिस्सा जमीन पर बना है। समुद्र तल से पुल की ऊंचाई 15 मीटर है। अटल सेतु को बनाने में 17,840 करोड़ का खर्च आया है। इसमें 1,77,903 मैट्रिक टिन स्टील और  5,04,253 मैट्रिक टन सीमेंट का यूज किया गया है। दावा किया जाता है। ये ब्रिज 100 सालों तक ऐसे ही टिका रहेगा। 

अटल सेतु पर चल सकेंगे ये वाहन

रिपोर्ट्स की मानें तो पुल पर कार,टैक्सी,लाइट मोटर व्हीटरल, मिनी बस,छोटे ट्रक चल सकेंगे। जबकि टू व्हीलर, स्लो मूविंग व्हीकल,ऑटो रिक्शा,थ्री व्हीलर टेंपो को ब्रिज पर चलने की अनुमति नहीं होगी। ब्रिज पर टोल टैक्स भी होगा लोगों को टैक्स के लिए 250 रुपए देने होंगे। वहीं ब्रिज पर 100 किमी की स्पीड से गाड़ी चलाई जा सकती है। जबकि पुल से उतरते वक्त गाड़ी की स्पीड 40 किलोमीटर तय की गई है।