PM Modi With ISRO Scientists: चंद्रयान-3 की सफलता पर ISRO के साइंटिस्ट्स को बधाई देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi Bengaluru Visit) शनिवार को बेंगलुरु पहुंचे। दो देशों की यात्रा के बाद पीएम मोदी ग्रीस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। दिल्ली न जाकर उनका विमान सुबह करीबन 6 बजे बेंगलुरु के HAL एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट से बाहर आते ही पीएम मोदी (PM Modi Meet ISRO Scientists) सीधे ISRO मुख्यालय पहुंचकर साइंटिस्ट्स से मिले।  चंद्रयान 3 की पूरी टीम से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। 

साइंटिस्ट्स के परिश्रम, धैर्य और जज्बे को सैल्यूट

पीएम नरेंद्र मोदी इसरो मुख्यालय में वैज्ञानिकों को संबोधित करने के दौरान भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि आप सभी के परिश्रम, धैर्य और जज्बे को सैल्यूट करता हूॅं। जो पहले कोई नहीं कर पाया, हमने वो काम किया है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के समय भले ही साउथ अफ्रीका में था। पर मेरा मन आपकी सफलता की तरफ ही था। आप सबके दर्शन करना चाहता था। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने पीएम मोदी को चंद्रयान-3 मिशन की जानकारी दी।

 

विक्रम के उतरने की जगह शिव शक्ति पॉइंट 

​पीएम मोदी ने कहा कि स्पेश मिशन के टचडाउन पॉइंट को नाम दिए जाने की परम्परा है। पीएम मोदी ने चंद्रमा पर चंद्रयान-2 जहां उतरा था, उस पॉइंट का नाम 'तिरंगा' रखा है। जिस जगह पर  चंद्रयान 3 का लैंडर विक्रम उतरा है, वह पॉइंट शिव शक्ति पॉइंट कहा जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज एक अलग खुशी महसूस हो रही है। ऐसी प्रसन्नता दुर्लभ मौकों पर ही होती है। ऐसी घटनाएं जब भी घटती हैं तो बेसब्री हावी हो जाती है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ।

सीएम, डिप्टी सीएम और गवर्नर को प्रोटोकाल निभाने से किया मना

उसके पहले जब पीएम मोदी शनिवार की सुबह बेंगलुरु के एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं और मौजूद लोगों को संबोधित किया। जय जवान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान का नारा दिया। यह भी कहा कि जो दृश्य बेंगलुरु में दिख रहा है, वही दृश्य ग्रीस और जोहान्सबर्ग में भी दिखाई दिया। विदेश में ही मैंने तय कर लिया कि पहले बेंगलुरु जाऊंगा और वैज्ञानिकों को नमन करूंगा। सीएम, डिप्टी सीएम और गवर्नर को मैंने ही बोला था कि आप लोग मत आइए। सिर्फ साइंटिस्ट्स से मिलकर निकल जाऊंगा। प्रोटोकाल निभाने से मना किया था। 

 

कांग्रेस ने किया ये हमला

उधर कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा था कि पीएम मोदी का इसरो को बधाई देने के लिए विदेश यात्रा के बाद कल सुबह 6 बजे सीधे बेंगलुरु पहुंचने का कार्यक्रम है। वह अपने से पहले इसरो के वैज्ञानिकों को सम्मानित करने के लिए कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम से इतने चिढ़ गए हैं कि उन्होंने सीएम को हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने से रोक दिया है। यह ओछी राजनीति के अलावा और कुछ नहीं है। क्या पीएम मोदी 22 अक्टूबर, 2008 को चंद्रयान-I के सफल प्रक्षेपण के ठीक बाद अहमदाबाद में सीएम मोदी की यात्रा भूल गए हैं, जब डॉ. मनमोहन सिंह पीएम थे?

ये भी पढें-2014 में रॉकेट की बात पर झेला इग्नोरेंस, पार्क में कैंप लगाया, अब स्पेश एजुकेशन देता है हीलियम लर्निंग लैब