रक्षाबंधन के मौके पर जिस तरह बहनें भाईयों की कलाईयों पर राखी बांध कर उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। ठीक इसी तर्ज पर दिल्ली में युवाओं ने एक सामाजिक संस्था युवा ट्रस्ट की पहल पर पेड़ों को राखी बांध कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया।


 
लुप्त होती जा रही हरियाली को बचाने के लिए एनजीओ के तत्वावधान में पौधों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया। साथ लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील भी की गई।

सामाजिक संस्था युवा ट्रस्ट के अध्यक्ष जयराम विप्लव ने बताया कि, उनकी संस्था ने आजादी के 71 वें वर्षगांठ पर राष्ट्र रक्षा के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए आगामी 71 दिनों तक युवा एक्शन फार अभियान चलाया जाएगा।

 इस अवसर पर युवा ट्रस्ट ने पर्यावरण पर्व भी मनाया। जयराम ने बताया कि यह अभियान देश के लगभग 100 स्थानों पर चलाया जा रहा है।

युवा ट्रस्ट के संचालक जयराम विप्लव के साथ कई युवाओं ने पेड़ों को राखी बांधी।