एम्स अस्पताल में भर्ती देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत गंभीर है। इस समय सोशल मीडिया पर उनके भाषणों और कविता पाठ के वीडियो की बाढ़ आई हुई है। लोग अटल से जुड़े वीडियो शेयर कर रहे हैं। 

अटल और नरेंद्र मोदी का एक दुर्लभ वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में अटल के साथ पीएम नरेंद्र मोदी भी हैं। यह वीडियो दिल्ली में  भाजपा कार्यालय का है। अटल यहां आने के बाद जब नरेंद्र मोदी को देखते हैं, तो उन्हें अपने पास आने का इशारा करते हैं। मोदी दौड़कर आते हैं और अटल से लिपट जाते हैं। इस पर अटल प्रेम पूर्वक मोदी की पीठ ठोकते हैं। यह कुछ उन्हें शाबाशी देने जैसा है। इसे देखकर आसपास का माहौल खुशनुमा हो जाता है। यह वीडियो तब का बताया जा रहा है, जब मोदी भाजपा दफ्तर में रहा करते थे। यूट्यूब पर इस वीडियो को ‘द लॉजिकल इंडियन’ने अपलोड किया है। 

अटल के  साथ मोदी का एक ऐसा ही वीडियो होली के अवसर का भी है। इसमें मोदी  वायपेयी के साथ होली के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अमन श्रीवास्तव द्वारा अपलोड किया गया है।