नई दिल्ली। पाकिस्तान देश में एक बार फिर 26/11 जैसे हमलों की साजिश कर रहा है। ये हमले समुद्री मार्ग के साथ ही अन्य रास्तों के जरिए हो सकते हैं। इसके लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक सेना प्रतिबंधित संगठन सिमी का सहारा ले रही है। इसके लिए पाकिस्तान इंडियन मुजाहिद्दीन के संस्थापक भटकल बंधुओं की मदद से आजमगढ़ मॉड्यूल के जरिए वह भारत में किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश कर रहा है।

पाकिस्तान की बौखलाहट इसी बात से देखी जा सकती है कि जब से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया है। वह भारत के खिलाफ सभी तरह के अभियान चला रहा है। वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है। किसी भी देश ने उसकी मदद नहीं की है। लिहाजा पाकिस्तानी सेना और आईएसआई भारत में मुंबई में हुए हमले की तरह देश के अन्य हिस्सों में हमले करने की साजिश कर रहे हैं। इसके लिए पाकिस्तान जैश के साथ ही सिमी की मदद ले रही है। जिसके जरिए वह भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देना चाहता है।

देश में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए आईएसआई सिमी की संस्थापक भटकल बंधुओं की मदद ले रही है। जिसके जरिए वह आजमगढ़ मॉड्यूल के जरिए देश में आतंकी हमलों को अंजाम देने की तैयारी में है। सिमी पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। लेकिन अभी भी उसके कई सदस्य सक्रिय हैं। इस मॉड्यूल के जरिए सिमी के लोग आतंकियों  को स्थानीय स्तर पर मदद दे सकते हैं। जिसके जरिए वह धार्मिक स्थलों, स्कूल और रेल में धमाके कर सकते हैं।

फिलहाल भटकल बंधुओं ने पाक में एक दशक से शरण ले रखी है। पाकिस्तान सेना और आईएसआई अब भटकल भाईयों को इसके लिए इस्तेमाल कर सकती है। रियाल भटकल और इकबाल भटकल भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी है। खुफिया एजेंसियों को जो इनपुट मिले हैं उसके मुताबिक आजमगढ़ मॉड्यूल के कई सदस्य फरार हैं और कुछ सउदी अरब में हैं और वो लोग भटकल बंधुओं के संपर्क में हैं। लिहाजा कभी भी इशारा मिलने पर वो भारत आ सकते हैं।