केंद्रीय मंत्री आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली मेट्रो और दूसरे ट्रांसपॉर्ट साधनों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। 

दरअसल केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ाने को लेकर एक ट्वीट किया उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि, ‘’सर दिल्ली मेट्रो भी तो हम दिल्ली के लोगों की है ना। क्या मेट्रो का किराया बढ़ाना ठीक है? सारी दुनिया कह रही है कि किराया घटाना चाहिए तो मान भी जाइए ना। हम बसे खरिदने की पूरी कोशिश कर रहें हैं दिल्ली हाई कोर्ट ने बसों की खरीद पर स्टे लगा दिया है। हम स्टे हटवाने की कोशिश कर रहें हैं।‘’

इसके बाद हरदीप सिंह ने केजरीवाल के ट्वीट का जवाब देते हुए उन पर हमला किया। अपने पहले ट्वीट में हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'ये मेरा सौभाग्य है कि आपके शासनकाल में मुझे, पहले एक सामान्य नागरिक और अब एक केंद्रीय मंत्री के रूप में, अपने शहर दिल्ली एवं देश की जनता की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है! निःसंदेह दिल्ली मेट्रो दिल्ली के लोगों की लोकप्रिय सवारी है।  

माननीय मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी, यह मेरा सौभाग्य है कि आपके शासनकाल में मुझे, पहले एक सामान्य नागरिक और अब एक केंद्रीय मंत्री के रूप में, अपने शहर दिल्ली एवं देश की जनता की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है! निःसंदेह दिल्ली मेट्रो दिल्ली के लोगों की लोकप्रिय सवारी हैI (1/6) pic.twitter.com/6SAi9KmNNb

 

इससे पहले हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की संख्या में पिछले कुछ सालों में कमी आने की रिपोर्ट को गलत तथ्यों पर आधारित बताया था। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ऐसी कोई आशंका है जिसके तहत मेट्रो अपनी क्षमता के मुताबिक यात्रियों को परिवहन सुविधा नहीं दे पा रही है तो इसकी वजह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं जो मेट्रो के चौथे चरण की मंजूरी नहीं दे रहे हैं। 

हरदीप सिंह ने कहा कि दिल्ली जैसा बड़ा शहर सिर्फ एक साधन पर निर्भर नहीं रह सकता। इसलिए मेट्रो के साथ-साथ डीटीसी और आरआरटीएस पर भी ध्यान देना होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली सरकार उन्हें मेट्रो फेज-4 और आरआरटीएस को स्वीकृति दे दें तो दिल्लीवासियों के जीवन में बदलाव आ जाएगा।