वाराणासी: पूरे देश मे लागू नए मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध सोशल मीडिया से लेकर सड़कों  पर हो रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को  समाजवादी पार्टी द्वारा बीएचयू के सिंह द्वार से संकटमोचन मंदिर तक अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए साईकिल पर हेलमेट लगा कर सवारी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने बताया जनता का उत्पीड़न करने के लिए इस तरह  का कानून लाया गया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने अधिकार का प्रयोग करके इसके जुर्मानों में कटौती करने की अपील की। 

सपा नेताओं ने दावा किया है कि मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ पूरे देश मे लोगो का आक्रोश पुलिस के प्रति बढ़ रहा है। हेलमेट को लेकर कई स्थानों पर जमकर पिटाई के वीडियो सामने आए है। पब्लिक जब खुश नही है,तो फिर जबरदस्ती इस तरह का कानून क्यों लाद दिया गया। शहर के अंदर जुर्माने का इतना बड़ा राशि गलत है। हाइवे पर दुर्घटना सबसे ज्यादा होती है। वहां चेकिंग के साथ कैमरे भी लगाए जाएं।

सपा नेताओं का यह भी कहा था कि मोटर व्हीकल एक्ट का गुजरात ,महाराष्ट्र ,बंगाल में भी विरोध हुआ है। सरकार को समझना चाहिए कि जो दस हजार कमाता हो वो एक गलती पर इतना बड़ा जुर्माना कैसे भरेगा। लोगों को जागरूक करने के बजाय सजा दी जा रही है।