लखनऊ। सीतापुर के पंचकोशी परिक्रमा के दौरान हुई महंत मनिराम दास की हत्या और लाश को 3 टुकड़ों में काटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। महिला ने खुद को महंत की प्रेमिका बताते हुए दावा किया है कि महंत उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था। उसकी वजह से मेरा घर टूट गया था। इसलिए बेटे के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगा दिया।

30 साल से महंत के साथ चल रहा था महिला का अफेयर
सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में 24 मार्च से लापता  महंत मनिराम की लाश्  29 मार्च को बोरे में सड़क के कनारे 3 टुकड़ों में मिली थी। 31 मार्च को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। महंत मनिराम दास (65) हरदोई का रहने वाला था। गंगा देवी और मनिराम का 30 साल से अफेयर चल रहा था। गंगा का मायका हरदोई में मनिराम के घर के बगल ही है। उसकी शादी सीतापुर में हुई है।

 

महंत की हरकतों की वजह से टूट गया था गंगा देवी का परिवार 
शादी के बाद मनिराम भी गंगा के यहां आ गया था। उसके घर के समीप एक मंदिर में वह महंत बन गया था। गंगा के घर आकर वह तंत्र-मंत्र करता था। उसके पति की मौत होने के बाद वह पूरे अधिकार के साथ घर में रहने लगा था। जिससे गांव में उसकी थू-थू होने लगी थी। उसके बच्चे भी महंत का विरोध करने लगे थे। महंत की वजह से उसकी बहू और बेटी घर छोड़कर चली गई थी। बेटे ठीक से बात नहीं करते थे। परेशान गंगा देवी मनिराम से पीछा छुड़ाना चाह रही थी, लेकिन वह मान नहीं रहा था।

 

हत्या के बाद बेटे ने लाश को ले जाकर दफनाया, दुर्गंध उठने की वजह से खुल गई पोल
गंगा के अनुसार इसके लिए उसने अपने बड़े बेटे की मदद ली। हमने ये तय कर लिया था कि अब जिस दिन भी महंत घर आएगा, उसी दिन उसे खत्म कर देंगे। 24 मार्च को  महंत घर आया और खाना खाकर सो गया। सोते समय मैंने अपने हाथों से उसको काट डाला। इतने बड़े शरीर को छुपाने में दिक्कत होती, इसलिए महंत के शरीर को 3 टुकड़ों में काट दिया। फिर बेटे सोनू ने उसको बोरे में भरकर अपने ई-रिक्शा में लादकर सिधौली रोड के किनारे लगभग 200 मीटर अंदर केसरीपुर रोड पर ले गया। वहां उसने उसकी लाश को दफना दिया। बेटे के जाने के बाद गंगा ने घर साफ कर महंत का सारा सामान जला दिया। महंत का फोन और बांका बेटा छिपा दिया था। मोबाइल ही गिरफ्तारी की वजह बन गया। 

ये भी पढ़ें.....
Rules Change : आज नए वित्तीय वर्ष से बदल जाएंगे ये नियम...आपकी जेब पर पड़ सकता है सीधा असर