Jjp
(Search results - 21)NewsOct 25, 2019, 9:11 PM IST
हरियाणा में भाजपा और जेजेपी में डील पक्की, चौटाला परिवार का होगा उपमुख्यमंत्री
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर पर हरियाणा में नई सरकार की संभावनाओं पर चर्चा चल रही है। इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव और हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला शामिल हैं। वहीं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला अमित शाह के घर पहुंचे हैं। हालांकि जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक केन्द्रीय वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दुष्यंत चौटाला अपने घर से निकले हैं।
NewsOct 25, 2019, 8:10 PM IST
हुड्डा के लिए आसान नहीं है सरकार बनाना, जेजेपी के समर्थन के बाद भी जादुई आंकड़े से दूर रहेंगे 'संकटमोचक'
हालांकि हरियाणा में कांग्रेस के लिए संकटमोचक बने हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला की सभी मांगों को मानने की बात कही है। हुड्डा ने कहा कि जेजेपी जो मांग उठा रही है वह पहले से ही कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में थे। लिहाजा अगर जेजेपी कांग्रेस को समर्थन देती है तो उसे सम्मान दिया जाएगा और दुष्यंत के अन्य सुझावों पर भी कांग्रेस विचार करेगी।
NewsOct 17, 2019, 9:32 AM IST
हरियाणा चुनाव: अशोक तंवर करेंगे जननायक जनता पार्टी का समर्थन तो पत्नी मांगेगी कांग्रेस के पक्ष में वोट
हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अशोक तंवर ने कांग्रेस से अलविदा कहा दिया था। तंवर ने उन्हें और उनके समर्थकों को टिकट न दिए जाने के खिलाफ सोनिया गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पार्टी ने एक तरह से उन्हें दरकिनार कर दिया था। जिसके बाद तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि तंवर ने अभी तक किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं दिया है। लेकिन उन्होंने दुष्यंत चौटाला की पार्टी को चुनाव में अपना समर्थन देने का फैसला किया है।
NewsSep 13, 2019, 6:04 PM IST
पुलिस की नौकरी छोड़ अब राजनीति के दंगल में उतरने की तैयारी में बबीता
दंगल के अखाड़े में कई पहलवानों को पटखनी देने वाली हरियाणा की रेसलर बबीता फौगाट अब राजनीति के दंगल में उतरने की तैयारी में है। लिहाजा एक दिन पहले उन्होंने हरियाणा सरकार ने उनके इस्तीफे को मंजूर किया है। हालांकि बबीता ने भाजपा में शामिल होने से पहले पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन हरियाणा सरकार ने उसे मंजूर नहीं किया था।
NewsAug 12, 2019, 2:48 PM IST
हरियाणा के चुनावी दंगल से पहले भाजपा ने विपक्षियों को किया चित, फोगाट परिवार हुआ शामिल
अंतरराष्ट्रीय रेसलर बबीता फोगाट अपने पिता महावीर फोगाट के साथ भाजपा में शामिल होने से पहले दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी की सदस्य थी और वह लोकसभा चुनाव में जेजेपी के लिए प्रचार भी कर चुकी हैं। महाबीर फोगाट जेजेपी के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष हैं। आज बबीता और महावीर फोगाट ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है।
NewsMar 13, 2019, 4:32 PM IST
अब हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश में जुटे आप नेता अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, हरियाणा में आप, जेजेपी और कांग्रेस के एक साथ चुनाव लड़ने से राज्य में लोकसभा की सभी दस सीटों पर भाजपा की हार होगी।