Kuldeep Sengar
(Search results - 6)NewsFeb 25, 2020, 9:06 PM IST
गई बलात्कारी कुलदीप सेंगर की विधायकी
पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बलात्कार के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दोषी ठहराया था और दिसंबर 2019 में दिल्ली की कोर्ट ने सेंगर को आजीवन कारावास की सजाई थी। लिहाजा सजा सुनाए जाने के बाद आज विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य के तौर पर सेंगर को अयोग्य घोषित कर दिया है।
NewsDec 21, 2019, 8:39 AM IST
उम्रकैद की सजा के साथ ही बलात्कारी सेंगर की जाएगी विधायकी
कोर्ट ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में कुलदीप सेंगर को उम्र कैद की सजा सुनाई है। हालांकि चार दिन पहले ही तय हो गया था कि कोर्ट सेंगर को कड़ी सजा सुनाएगी। कोर्ट ने उम्र कैद की सजा के साथ ही उस पर 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। ये जुर्माना पीड़िता को मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा। हालांकि सेंगर के पास हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने का अवसर है।
NewsDec 20, 2019, 7:29 PM IST
नागरिकता कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में हो रहे हिंसक प्रदर्शन से कुलदीप सिंह सेंगर को मिली सजा तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में उग्र प्रदर्शन हुए
NewsDec 16, 2019, 9:15 PM IST
कभी उन्नाव में चलती थी सेंगर की समानान्तर सत्ता, दोषी करार दिया तो रोने लगे विधायक
उन्नाव के चर्चित दुष्कर्म कांड में भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को तीस हजारी कोर्ट ने दोषी करार दिया। कोर्ट में जज ने जैसे ही दोषी करार देने का फैसला सुनाया तो सेंगर रोने लगे। आलम ये था कि वह बहन के सामने ही फूट-फूट कर रो पड़े। हालांकि उनकी बहन ने उसे दिलासा देने की कोशिश की। लेकिन कुलदीप के चेहरे पर सजा का खौफ आसानी से देखा जा रहा था।
NewsJul 29, 2019, 8:58 AM IST
उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट: साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं कई तथ्य
फिलहाल कल शाम को हुए इस हादसे के बाद कई ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं जो किसी साजिश की तरफ इशारा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह हादसा और साजिश दोनों पहलूओं पर जांच कर रही है। वहीं अभी तक किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है, लेकिन ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
NewsJul 28, 2019, 8:57 PM IST
उन्नाव रेप कांड की पीड़िता का जबरदस्त एक्सीडेंट, चाची और वकील की मौत जबकि पीड़िता की हालत गंभीर
आज पीड़िता रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी। उसके साथ उसकी चाची और वकील भी साथ थे। लेकिन उसकी कार की अतरूआ गांव के पास एक ट्रैक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमें उसकी चाची की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पीड़िता और उसका वकील गंभीर तौर पर घायल हो गए। जिन्हें लखनऊ लाया जा रहा था, जिसमे वकील महेन्द्र सिंह की रास्ते में मौत हो गयी जबकि पीड़िता को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी है।