Shivraj Singh
(Search results - 91)NewsJul 6, 2020, 7:09 AM IST
सावन महीने की शुरूआत में मंत्रियों को गुड न्यूज दे सकते हैं शिवराज
असल में राज्य में कैबिनेट विस्तार के तीन दिनों के बाद भी राज्य में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। वहीं इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को दिल्ली पहुंचे।
Enable Ginger Cannot connect to Ginger Check your internet connection
or reload the browserDisable in this text field Edit Log in to edit with Ginger Log in to edit with Ginger NewsJul 2, 2020, 1:50 PM IST
शिवराज के राज में सिंधिया बने 'महाराज'
असल में राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की झलक कैबिनेट विस्तार में देखने को मिली है। इसमें सबसे ज्यादा फायदा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों को मिला है। जबकि पार्टी ने पुराने नेताओं को कैबिनेट से दूर रखकर सिंधिया समर्थकों को शामिल किया है।
NewsJun 28, 2020, 2:30 PM IST
मध्य प्रदेश में अगले हफ्ते हो सकता है शिवराज सरकार का कैबिनेट विस्तार, विधानसभा उपचुनाव पर नजर
बताया जा रहा है कि कैबिनेट में राज्य भाजपा के सभी धड़ों से नेताओं को जगह मिल सकती है। वहीं हाल ही में कांग्रेस से आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। ताकि कांग्रेस से आए नेताओं को खुश किया जा सके और उपचुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिले।
NewsJun 21, 2020, 2:16 PM IST
भाजपा को बैकफुट पर लाने वाले विधायकों का चला पता, लेकिन कार्यवाही को लेकर डरी है भाजपा
राज्यसभा चुनाव में हालांकि भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। लेकिन कांग्रेसी खेमे में एक अतिरिक्त जाने के बाद भाजपा डरी हुई है। हालांकि भाजपा कांग्रेस को पटखनी देना चाहती थी। लेकिन कांग्रेस ने भी भाजपा खेमे में सेंध लगा दी।
NewsJun 18, 2020, 8:34 AM IST
विधानसभा उपचुनाव के लिए जमीन पर तैयार है भाजपा तो सोशल मीडिया में रणनीति बना रही है कांग्रेस
राज्य में कांग्रेस को सत्ता में वापसी करनी तो उसे उपचुनाव की सभी सीटों पर जीतना होगा। लेकिन राज्य में कांग्रेस से हालात काफी खराब दिख रहे हैं। न तो कार्यकर्ताओं में कोई जोश दिख रहा है और न नेताओं में। वहीं कांग्रेस के रणनीतिकार सोशल मीडिया और मीडिया में ही रणनीति बनाकर भाजपा को हराने के मंसूबे पाले हुए हैं।
NewsJun 10, 2020, 12:55 PM IST
मध्य प्रदेश में 'महाराज 'बनेंगे विधानसभा उपचुनाव के केन्द्र
दो महीने पहले ही सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर और बाद में उनके 22 समर्थक विधायकों को इस्तीफा देकर राज्य की सियासत को बदल दिया था। राज्य में कांग्रेस की सरकार सत्ता से बेदखल हो गई और कमलनाथ को सीएम के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। लिहाजा अब कमलनाथ और कांग्रेस सिंधिया से इससे बदला लेना चाहते हैं।
NewsJun 5, 2020, 1:41 PM IST
मध्य प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को बढ़ी सरगर्मी, मिश्रा और चौहान में हुई मुलाकात
भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट विस्तार के लिए राज्य में सरगर्मी शुरू हो गई हैं। हालांकि राज्य में अभी एक कैबिनेट विस्तार प्रस्तावित है और राज्य में होने वाले उपचुनाव को देखते हुए सरकार पर इसके लिए दबाव है कि जल्द से जल्द कैबिनेट विस्तार किया जाए। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कैबिनेट विस्तार में जगह मिलने की आस लगाए हुए हैं।
वहीं आज आज राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और उनकी शिवराज सिंह के साथ बंद कमरे में बैठक हुई। जिसके बाद राज्य में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। सीएम शिवराज कैबिनेट में नरोत्तम मिश्रा को संकटमोचक कहा जाता है। लिहाजा राज्य में कयासों का दौर शुरू हो गये हैं। असल में नरोत्तम मिश्रा की शिवराज सरकार में नंबर दो हैसियत है। लिहाजा माना जा रहा है कि उपचुनाव से पहले होने वाले कैबिनेट विस्तार के लिए दोनों नेताओं की आपस में बाचतीत है। वहीं राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर सरकार पर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों का दबाव है।
राज्य में जिन 24 सीटों में चुनाव होना है। उसमें से 17 सीटों में चुनाव सिंधिया के गढ़ कहे जाने वाले ग्वालियर और गुना में होने हैं। लिहाजा सिंधिया ज्यादा से ज्यादा अपने समर्थकों को कैबिनेट में जगह दिलाने की कोशिश में हैं। ताकि राज्य की सत्ता की चाबी उनके हाथ में रहे। वहीं राज्य में शिवराज सरकार ने भी उपचुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विधायकों और नेताओं को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है। इसके साथ ही कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं के साथ अच्छे संबंध बनाने को कहा गया है। क्योंकि अभी तक कांग्रेस के नेता और भाजपा के नेताओं के बीच छत्तीस का आंकड़ा था और उपचुनाव में दोनों को मिलकर चुनाव लड़ना है। लिहाजा पुराने विवादों को भूलने की सलाह पार्टी ने दी है।
प्रेशर गेम शुरू
राज्य में कैबिनेट विस्तार में अपने करीबी विधायकों और नेताओं को शामिल करने के लिए नेताओं का प्रेशर गेम शुरू हो गया है। सिंधिया हो या फिर नरेन्द्र सिंह तोमर। सभी अपने समर्थकों को कैबिनेट में शामिल करना चाहते हैं। वहीं सरकार के लिए सभी को कैबिनेट में शामिल करना मुश्किल है। इसके साथ ही सरकार पर भी कैबिनेट विस्तार को लेकर दबाव है। क्योंकि विस्तार के बाद पार्टी में विरोध के स्वर उभर सकते हैं। जो सरकार के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।
NewsJun 3, 2020, 10:10 AM IST
'शिव' के 'राज' में कांग्रेस को चुनावी वैतरणी पार करा पाएंगे पीके
मध्य प्रदेश में जल्द ही 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। ये चुनाव कांग्रेस के लिए संजीवनी हो सकते हैं। अगर कांग्रेस इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करती है तो वह सत्ता में वापसी कर सकती है। लिहाजा कांग्रेस अब एक बार फिर पीके के शरण में गई है।
NewsMay 23, 2020, 8:06 AM IST
शिवराज ने दिखाया बड़ा दिल, पूर्व मंत्रियों को दी बड़ी राहत
राज्य में की बंगला पॉलिटिक्स खत्म हो गया है। क्योंकि अब राज्य सरकार ने पूर्व मंत्रियों को मिली राहत देते हुए बंगलों को खाली नहीं कराने का फैसला किया है। असल में कोरोना संकट कारण राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है। हालांकि नियमों के मुताबिक इन पूर्व मंत्रियों को सरकारी बंगलों को खाली करना है। लेकिन सरकार चली जाने के बाद भी ये पूर्व मंत्री बंगलों को खाली नहीं कर रहे हैं।
NewsMay 22, 2020, 10:54 AM IST
अब कमलनाथ के करीबी पूर्व मंत्रियों को ऐसे झटका देंगे शिवराज, जानें क्या है मामला
मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने बृजेन्द्र सिंह राठौर, ओंकार सिंह मरकाम, प्रियव्रत सिंह, सुखदेव पानसे, उमंग सिंघार, पी.सी. शर्मा, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया, सचिन यादव और सुरेंद्र बघेल को सरकारी बंगलों को खाली करने का आदेश दिया है। हालांकि कांग्रेस नेता और सांसद विवेक तन्खा ने सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई है।
NewsMay 20, 2020, 6:33 PM IST
इंदौर बना एमपी का वुहान, तीन हजार के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या
मध्य प्रदेश कोरोना संक्रमितों के 229 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 5465 तक पहुंच कई है जबकि एक ही दिन में छह लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 258 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में इंदौर जिले के हालात खराब हैं।
NewsMay 13, 2020, 8:19 AM IST
शिवराज सरकार के लिए खुशखबरी, इंदौर, भोपाल में रिकवरी दर बढ़ी
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कोरोना के कुल मामले 939 तक पहुंच गए हैं और 92 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। हालांकि जिले में रिकवरी दर में इजाफा हुआ है औऱ ये 46फीसदी तक पहुंच गई है जबकि राष्ट्रीय दर 31.74 फीसदी है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमणों के 4,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में पिछले सप्ताह में बीमारी से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या दोगुनी हो गई है।
NewsMay 9, 2020, 7:40 PM IST
कमलनाथ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शिवराज सरकार करा सकती है जांच
राज्य में शिवराज सिंह के बाद दूसरे नंबर के ताकतवार मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि जब नाथ सत्ता में थे तो कोई काम नहीं किया गया था और जो भी धन प्राप्त किया गया था उसे छिंदवाड़ा (मुख्यमंत्री के गृह शहर) में भेज दिया गया। उन्होंने दावा किया कि छिंदवाड़ा में भी कोई काम नहीं हुआ और जनता विकास से वंचित रही।
NewsMay 1, 2020, 6:52 AM IST
मध्य प्रदेश में कम नहीं हो रहे हैं कोरोना का मामले, 2625 पहुंची संक्रमितों की संख्या
राज्य में पिछले 24 घंटों में 65 नए मामले दर्ज किए गहैं वहीं इंदौर अभी राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। इंदौर में गुरुवार को ही सात लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। वहीं पिछले चौबीस घंटे के दौरान भोपाल में 25 नए रोगियों का पता चला, जबकि उज्जैन में 11, रायसेन में आठ, जबलपुर में सात, बड़वानी में दो और रतलाम और शहडोल में एक-एक संक्रमित बढ़े हैं।
NewsApr 26, 2020, 6:31 PM IST
मध्य प्रदेश में 2,000 पहुंची संक्रमितों की संख्या,99 की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या 2,096 रोगियों की संख्या 2,096 को पार कर गई है, जबकि 210 मरीजों की ठीक हो गए हैं। राज्य में अभी भी इंदौर हॉटस्पॉट बना हुआ है और यहां पर मामलों की संख्या 1,176 तक पहुंच गई है।