Snowfal  

(Search results - 23)
  • Over 2,800 Tourists Stuck In Sikkim's Nathula Due To Heavy Snowfall Rescued By India ArmyOver 2,800 Tourists Stuck In Sikkim's Nathula Due To Heavy Snowfall Rescued By India Army

    NewsJan 6, 2019, 4:48 PM IST

    ...जब बर्फ में फंसे लोगों के लिए सेना बनकर आई 'देवदूत'

    सिक्किम के नाथूला में भारतीय सेना ने 28 दिसंबर को भारी बर्फबारी में फंसे सैकड़ों  पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए एक बड़ा राहत अभियान चलाया था। सेना के जवान विषम हालात में मदद के लिए 'देवदूत' बनकर आए और सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। सांसे जमा देने वाली ठंड में जवानों ने अपनी बैरकों को खाली कर उसमें पर्यटकों को सुला दिया। उन्हें खाना और दवाएं उपलब्ध कराई। इसी अभियान में बचाई गई एक महिला की एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह आपबीती बता रही है और सेना के जवानों का शुक्रिया अदा कर रही है।  

    - अर्जुन सिंह की रिपोर्ट

  • snowfall in Kashmirsnowfall in Kashmir

    NewsJan 5, 2019, 2:38 PM IST

    कश्मीर में बर्फबारी

    कश्मीर में बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। देर रात से राज्य के पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी से पर्यटन से जुड़े लोगों का रोजगार बढ़ेगा. बर्फबारी के बाद ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद बनती है. लेकिन ऐसे मौसम में पर्यटकों और आम जनता को ऊंचाई वाली जगहों पर जाने से परहेज की सलाह दी जाती है. 

  • Jammu and Kashmir: First snowfall of season in Vaishno Devi templeJammu and Kashmir: First snowfall of season in Vaishno Devi temple

    NewsDec 12, 2018, 4:13 PM IST

    वैष्णो देवी धाम में मौसम की पहली बर्फबारी

    वैष्णो देवी धाम में त्रिकुटा पर्वतों के बाद मंदिर भवन में भी मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। वैष्णो देवी भवन का आंगन और यात्रा मार्ग पर बर्फ की सफेद चादर बिठ गई है। श्रद्धालु माता के दर्शनों के साथ-साथ बर्फबारी का भी पूरा आनंद उठा रहे हैं। बारिश के कारण कटरा में भी ठंड बढ़ गई है। भवन मार्ग पर सर्द हवाएं चल रही है। बारिश और बर्फबारी के बीच यात्रा फिलहाल सामान्य तरीके से चल रही है। सर्दियों की यह भवन पर पहली बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी के कारण कटरा से भवन तक हेलीकॉप्टर सेवाएं फिलहाल रोक दी गई हैं। हालांकि पैदल यात्रा जारी है।

  • Army rescue many tourist from Jawahar tunnelArmy rescue many tourist from Jawahar tunnel

    NewsNov 5, 2018, 4:34 PM IST

    सुरक्षा बलों ने सैकड़ों लोगों को जवाहर टनल से निकाला

    जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बर्फबारी से जहां एक तरफ आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं भारी संख्या में यात्री और सुरक्षाकर्मी जम्मू और कश्मीर को जोड़ने वाली जवाहर टनल में फंस गए थे। तेज बर्फबारी और लंबे जाम में फंसे लोगों के लिए सेना के जवान मसीहा बन कर आए। सेना ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर यहां फंसे 200 आम नागरिकों और 500 सुरक्षाबलों को बनिहाल में बने कैंपो में पहुंचाया।

  • Extreme snowfall in  Kedarnath, heavy rain predictionExtreme snowfall in  Kedarnath, heavy rain prediction

    NewsNov 3, 2018, 12:08 PM IST

    केदारनाथ में बर्फबारी, पहाड़ों पर भारी बारिश की चेतावनी

    उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। बदरीनाथ और केदारनाथ समेत चारधाम में बर्फबारी हुई है। नौ नवंबर को केदारनाथ के कपाट बंद होने वाले हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिवाली पर केदारनाथ दौरा प्रस्तावित है। अधिकारियों के अनुसार, केदारनाथ में बर्फबारी से इसकी तैयारियां रोकनी पड़ी हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ में तापमान माइनस छह डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

  • Snow fall in Sonmarg and GulmargSnow fall in Sonmarg and Gulmarg

    NewsNov 2, 2018, 1:33 PM IST

    सोनमर्ग-गुलमर्ग में जमकर बर्फबारी, दिल्ली में बढ़ सकती है ठंड

    जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग-गुलमर्ग में जमकर बर्फबारी हुई है। देर रात के बाद शुक्रवार सुबह भी हल्की बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला, साधना टॉप, सिंथन टॉप व महागुंस टॉप के निकट आठ इंच तक बर्फ गिरी है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अब भी बारिश व बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। बर्फबारी का असर दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है, आने वाले दिनों में राजधानी में ठंड बढ़ सकती है। 

  • in himachal pradesh 50 puncher are stuck in heavy snowfall areain himachal pradesh 50 puncher are stuck in heavy snowfall area

    NewsOct 4, 2018, 9:26 AM IST

    बर्फबारी के कारण फंसे चरवाहों के लिए हेलीकॉप्टर से दिया जाएगा राशन

    हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले में बेवक्त और अचानक हुई बर्फबारी में एक चरवाहे की मौत हो गई और 50 अन्य चरवाहे फंसे हुए हैं।  

  • In himachal pradesh unexpectedly snowfall startIn himachal pradesh unexpectedly snowfall start

    NewsOct 3, 2018, 9:29 AM IST

    कांगड़ा में हुई अचानक बर्फबारी, एक चरवाहे की मौत, 50 के फंसे होने का अंदेशा

    हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले में बेवक्त और अचानक हुई बर्फबारी में एक चरवाहे की मौत हो गई और 50 अन्य के फंसने होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।