NewsMay 31, 2019, 12:53 PM IST
अमेठी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी सुरेन्द्र सिंह के हत्या के आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है। कल देर रात जब पुलिस वसीम को पकड़ने पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरु कर दी। बाद में बहुत मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
NewsMay 26, 2019, 4:46 PM IST
अमेठी के गौरीगंज इलाके के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 50 वर्षीय सुरेंद्र स्मृति ईरानी के करीबी माने जाते थे। उन्होंने अमेठी लोकसभा सीट से स्मृति की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। सुरेंद्र के बेटे ने इस हत्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शक जताया है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्मृति तुरंत दिल्ली से अमेठी पहुंचीं। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और सुरेंद्र के शव को कंधा भी दिया। मृतक सुरेंद्र सिंह का अपने क्षेत्र में खासा प्रभाव था। इस लोकसभा चुनाव में वह भाजपा और स्मृति ईरानी के प्रचार में जोरशोर से जुटे थे। इस घटना से अमेठी में बड़ा तनाव पैदा हो गया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने के साथ ही हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।
NewsMay 26, 2019, 10:14 AM IST
घर में शो रहे बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह को अज्ञात बदमाशों ने देर रात 11.30 बजे मारी गोली। लोकसभा चुनाव में वह भाजपा और स्मृति ईरानी के प्रचार में जोरशोर से जुटे थे।
NewsJan 16, 2019, 4:49 PM IST
यूपी के बलिया, बैरिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर सपा बसपा गठबंधन पर दिया विवादित बयान। उन्होंने कहा कि, ‘’सपा मतलब सांप होता है और बसपा मतलब बिच्छू। सांप और बिच्छू का जोड़ा समाज को डंक मारने का काम होता है।‘’
देवऋषि ने शुरू की 'सदानीरा' पहल: भारत की नदियों के वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संरक्षण की मुहिम
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण
बैंक, टैक्स, गैस और टोल… 1 अप्रैल से आपकी जिंदगी में आ गए ये 10 बड़े बदलाव!
Real-Life Hero: साड़ी ने बचाई 150 जिंदगियां! जानिए 70 साल की इस महिला की अविश्वसनीय कहानी
गर्भवती होते हुए भी क्रैक किया UPSC! पद्मिनी सेहरावत के UPSC सफर की कहानी जो आपको भी करेगी प्रेरित