ट्रंप
(Search results - 143)NationMar 3, 2020, 11:12 AM IST
भारत में हुई खातिरदारी से ट्रंप हुए खुश, कहा ऐसा प्यार कहीं नहीं मिला
नमस्कार स्वागत है आपका माय नेशन में, मेरा नाम है अमल चौधरी और आज हम बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस भाषण के बारे में जहां उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को साउथ कैरोलिना में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा- वे एक शानदार इंसान हैं, देश के लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। रैली में ट्रम्प ने भारत यात्रा और इस दौरान हुए अनुभवों को भी साझा किया। 24 फरवरी को मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रम्प’ के दौरान ट्रम्प ने करीब 2.30 मिनट मोदी की तारीफ की थी।
NewsFeb 29, 2020, 7:15 AM IST
अमेरिकी चुनावों में भारत की यात्रा को भुनाने की तैयारी में टीम ट्रम्प
ट्रंप टीम ने अमेरिका में भारतीयों को लुभाने के लिए एड लॉन्च किया। ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं और उनकी पार्टी भारतीय अमेरिकी मतदाताओं को लुभाने के लिए उनकी भारत की यात्रा को बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चुनाव प्रचार अभियान टीम ने भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं को टारगेट करते हुए एक नए एड को लॉन्च किया है।
NewsFeb 25, 2020, 9:01 PM IST
सीएए को लेकर मोदी को मिला ट्रम्प का साथ, पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने बहुत मेहनत की है। हमने लंबे समय तक इसके (सीएए) बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह(पीएम मोदी) चाहते हैं कि लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता मिले। फिलहाल ट्रंप का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ बयान दे रहा है।
NewsFeb 25, 2020, 7:30 AM IST
इवांका ट्रंप है भारत के दौरे पर, तस्वीरों से देखें कितनी ग्लैमरस है अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दौरे पर हैं। इस दौरे में उनके साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप भी है। इवांका अमेरिकी राष्ट्रपति की सलाहकार भी है। इवांका ने सोमवार को आगरा में ताजमहल का दीदार किया और उसकी तारीफ की। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इवांका अमेरिका की सूखसूरत महिलाओं के साथ ही ताकतवर महिला मानी जाती है। वह वहां की सबसे सफल कारोबारियों और धनी महिलाओं में मानी जाती हैं। इवांका काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं और इसकी खूबसूरती के आगे हॉलीवुड की सुंदरियों की खूबसूरती फीकी पड़ जाती हैं। खुद उनके पिता डोनाल्ड ट्रंप ने 2006 में बयान दिया था कि इवांका का फिगर इतना जबरदस्त है कि वो अगर उनकी बेटी नहीं होती तो वो उन्हें डेट पर ले जाते।
NewsFeb 24, 2020, 8:25 PM IST
सोनिया को डिनर के लिए नहीं दिया निमंत्रण तो कांग्रेस उतरी विरोध में
राष्ट्रपति कोविंद के डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में डिनर समारोह का आयोजन किया है। इसके लिए नियमों के मुताबिक सभी देश के कई नेताओं को आमंत्रित किया है। इसके लिए कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी और राज्यसभा में नेता आनंद शर्मा के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया है।
NewsFeb 24, 2020, 7:22 PM IST
कुछ यूं किया ट्रंप परिवार ने ताजमहल का दीदार, ये थी कुछ खास तैयारियां
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया। ट्ंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी थी। वहीं उनकी बेटी और उनके दामाद ने भी ताजमहल को देखा। ट्रंप ने ताजमहल की जमकर तारीफ की। ताजमहल को देखकर ट्रंप ने भारत के लोगों का शुक्रिया अदा किया। आगरा में कैमरे में कैद हुई ट्रंप और उनके परिवारी की तस्वीरें और देखें किस तरह हुआ था आगरा में उनका स्वागत।
NewsFeb 24, 2020, 3:04 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सिखाया चरखा चलना
साबरमती आश्रम में कुछ इस तरह सिखाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया को चरखा चलना।
NewsFeb 24, 2020, 2:25 PM IST
भारत में मोदी ने डोनाल्ड ट्रम्प को लगाया गले, यूं हुआ ट्रंप का भारत में स्वागत
भारत में मोदी ने डोनाल्ड ट्रम्प को लगाया गले, यूं हुआ ट्रंप का भारत में स्वागत
NewsFeb 24, 2020, 7:06 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा के लिए तैयार है भारत, आज ताजनगरी पहुंचेगे ट्रंप
आगरा संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके परिवार के लिए तैयार है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनका परिवार आगरा में एक घंटे तक रहेगा। आगरा में उनका स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। ट्रंप के आगमन को लेकर आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल के पूर्वी गेट तक की 10 किलोमीटर की दूरी में पाँच दिनों में से सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान चलाया गया है।
NationFeb 18, 2020, 12:13 PM IST
24 फरवरी को भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, होंगे बड़े समझौते
नमस्कार स्वागत है आपका माय नेशन में, मेरा नाम है अमल चौधरी, और आज हम बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले भारतीय दौरे के बारे में. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 24 फरवरी को होने वाली अहमदाबाद यात्रा की थीम में बदलाव किया गया है। ट्रम्प के स्वागत के लिए मोटेरा स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम को केम छो ट्रम्प का नाम दिया गया था, लेकिन अब इसका नाम बदलकर नमस्ते ट्रम्प करने का फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम को गुजरात तक सीमित न रखते हुए इसे देशव्यापी स्वरूप देने के लिए यह बदलाव किया गया है।
NationFeb 6, 2020, 4:07 PM IST
महाभियोग के सभी आरोपों से बरी हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
नमस्कार स्वागत है आपका माय नेशन में, मेरा नाम है अमल चौधरी और आज हम बात करेंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग से बरी होने के बारे में. अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प महाभियोग के सभी आरोपों से बरी हो गए। उन पर सत्ता का दुरुपयोग करने और कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के काम में रुकावट डालने का आरोप था। सीनेट में रिपब्लिकंस (ट्रम्प की पार्टी) का बहुमत है। लिहाजा सत्ता के दुरुपयोग के आरोप पर ट्रम्प को 52-48 और कांग्रेस के काम में रुकावट डालने के आरोप पर 53-47 वोट मिले। महाभियोग के संकट से निकलने वाले ट्रम्प अमेरिकी इतिहास के तीसरे राष्ट्रपति हैं।
NationFeb 4, 2020, 6:57 PM IST
डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग पर आखिर कब खत्म होगा हंगामा?
नमस्कार स्वागत है आपका माय नेशन में, मेरा नाम है अमल चाधरी और आज हम बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव पर. अमेरिकी संसद के उच्च सदन ‘सीनेट’ में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव पर विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी ने सोमवार को बहस खत्म की। सीनेट में डेमोक्रेट नेता एडम शिफ ने चेतावनी दी कि इतिहास कभी ट्रम्प के साथ दया नहीं दिखाएगा। उन्होंने कहा, “हम सब सच्चाई जानते हैं। अगर सदन में उन्हें बचाने के लिए वोटिंग हुई, तो आप सब अपना नाम इतिहास में उनके साथ ही जुड़ा पाएंगे।” शिफ ने आरोप लगाया कि ट्रम्प ने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में बेईमानी करने की कोशिश की और अगर उन्हें सदन ने सजा नहीं दी तो वह यह कोशिशें आगे भी जारी रखेंगे।
NewsJan 25, 2020, 11:13 AM IST
गिड़गिराते रहे नियाजी लेकिन टस से मस नहीं हुए ट्रंप
फिलहाल अमेरिकी राष्ट्रपति महाअभियोग के बावजूद फरवरी में भारत की यात्रा में आ रहे हैं। लेकिन अब ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान नहीं जाएंगे। जो पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है। जबकि दावोस में इमरान खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को पाकिस्तान भी आने का न्योता दिया था।
NewsJan 22, 2020, 7:51 AM IST
झोली लेकर फिर ट्रंप के दरवाजे पर पहुंचे नियाजी, नहीं मिली कोई मदद
आर्थिक तौर पर कमजोर हो चुके पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अमेरिका से पाकिस्तान को कंगाल होने से बचाने की गुहार लगाई है। क्योंकि अगले महीने एफएटीएफ की बैठक होने वाली है। जिसमें पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट में किया जा सकता है। हालांकि पिछली बैठक में पाकिस्तान को उसके दोस्त चीन और तुर्की ने बचा लिया था।
NewsJan 16, 2020, 8:39 AM IST
ट्रंप के खिलाफ चलेगा महाभियोग, जानें क्या पड़ेगा भारत पर असर
ट्रंप पर चलाए जाने वाले महाअभियोग का भारत पर भी असर हो सकता है। क्योंकि ट्रंप के अगले महीने तक भारत आने की चर्चा है और अगर उन पर महाअभियोग इस दौरान चलाया जाता तो उनकी भारत यात्रा खतरे में पड़ सकती है। इस यात्रा के दौरान ट्रंप कई करारों में हस्ताक्षर कर सकते हैं।