नक्सली
(Search results - 81)NewsMay 1, 2019, 2:14 PM IST
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बड़ा नक्सली हमला, 15 कमांडो शहीद
कुरखेड़ा में नक्सलियों ने घात लगाकर सी-60 कमांडो की यूनिट को बनाया निशाना। गढ़चिरौली में काम करने वाले ठेकेदारों की गाड़ियां भी फूंकी।
NewsApr 30, 2019, 6:21 PM IST
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से छह नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में अलग अलग थाना क्षेत्र से कुल 6 नक्सली गिरफ्तार किए गए। इनमे 4 नक्सलियों पर कुल 4 लाख का इनाम घोषित था। गिरफ्तार किए गए 3 नक्सलियों पर निलावाया में हुए मीडिया कर्मी समेत 3 जवानों की हत्या का भी आरोप है। यह नक्सली गीदम साप्ताहिक बाजार में रेकी करने आये थे। तभी मुखबिर की सूचना पर तीनों नक्सलियों की घेराबंदी करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके अलावा बाकी के तीन नक्सलियों को भी दंतेवाड़ा में अलग अलग जगहों से पकड़ा गया।NewsApr 18, 2019, 4:33 PM IST
नक्सलियों का एक और असफल चुनाव विरोधी अभियान
छत्तीसगढ़ में हर बार नक्सली चुनाव बहिष्कार की घोषणा करते हैं। लेकिन हमेशा जनता उनके गढ़ में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करके उनके बहिष्कार की हवा निकाल देती है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा क्षेत्र के पखांजुर में नक्सलियों ने एक बार फिर से चुनाव बहिष्कार का फरमान जारी किया है। उन्होंने थाने से तीन किलोमीटर दूर चुनाव विरोधी पर्चे फेंककर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।ViewsApr 13, 2019, 7:21 AM IST
वायनाड में मजहबी कट्टपंथियों के भरोसे हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
वायनाड केरल एक ऐसा जिला है, जहां हिंदुओं की आबादी 50 फीसदी से कम है। ये मुस्लिम लीग का एक बड़ा गढ़ माना जाता है। मुस्लिम लीग कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है। वायनाड जिले में कांग्रेस को कट्टरपंथी इस्लामी संगठन जैसे पीएफआई, जमात-ए-इस्लामी से खुलकर मदद मिलने की उम्मीद है। यहां पर ये जिहादी संगठन हिंदू संस्थाओं के खिलाफ एक तरह की लड़ाई लड़ रहे हैं। वायनाड में नक्सलियों का भी काफी दबदबा है।
राहुल गांधी को उम्मीद है कि वायनाड के मुसलमान, ईसाई और नक्सली मिलकर उन्हें वोट देंगे। जिससे वो यहां पर बहुत बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं।NewsApr 11, 2019, 3:09 PM IST
देखिए नक्सलियों के गढ़ बस्तर में कैसे मतदान के दौरान फैला उत्साह
छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला आम तौर पर नक्सली वारदातों के लिए ही जाना जाता है। लेकिन इस बार यहां मतदान के दौरान गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
NewsApr 11, 2019, 2:51 PM IST
पूर्व नक्सली कमांडर ने जताई लोकतंत्र में आस्था
पूर्व नक्सली कमांडर ने जताई लोकतंत्र में आस्था
NewsApr 11, 2019, 1:52 PM IST
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में IED ब्लास्ट, फिर भी जारी है अच्छी वोटिंग
नक्सली हमले के बावजूद लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी मतदान के तहत महाराष्ट्र के सात निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर तक 13.7 फीसदी से अधिक वोट पड़ चुका था।
NewsApr 10, 2019, 5:03 PM IST
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई: तबाह किया गया नक्सली कैंप
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के थाना मानपुर में एक नक्सली कैंप पर पुलिस ने कार्रवाई की। यह नक्सली कैंप महाराष्ट्र- छत्तीसगढ़ की सीमा के पार बुकमरका पहाड़ी पर बना हुआ था।
NewsApr 10, 2019, 4:05 PM IST
सौ नक्सलियों ने घेरकर मारा भाजपा विधायक और चार सुरक्षाकर्मियों को
दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव के मुताबिक, नक्सली कमांडर विनोद और देवा के नेतृत्व में इस हमले को दिया गया अंजाम।
NewsApr 10, 2019, 1:27 PM IST
NewsApr 9, 2019, 7:39 PM IST
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला बीजेपी विधायक सहित चार जवान मारे गए
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर आईईडी से हमला कर दिया। इसमें चार जवान शहीद हो गए। जिसमें गाड़ी का चालक भी शामिल है। इस हमले में विधायक मंडावी भी मारे गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हमले पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है विधायक मंडावी बहुत समर्पित नेता थे। उनका और शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
NewsApr 9, 2019, 6:20 PM IST
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला बीजेपी विधायक सहित चार जवानों की मौत(वीडियो)
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बीजेपी विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर आईईडी से हमला कर दिया। इसमें चार जवान शहीद हो गए। जिसमें गाड़ी का चालक भी शामिल है। इस हमले में विधायक मंडावी भी मारे गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हमले पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है विधायक मंडावी बहुत समर्पित नेता थे। उनका और शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
NewsFeb 17, 2019, 2:44 PM IST
पुलवामा में फिदायीन हमले का निशाना बनने के बाद भी सीआरपीएफ ने पेश की मानवता की मिसाल
- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 14 फरवरी को हुई मुठभेड़ के बाद सीआरपीएफ के जवानों ने गंभीर रूप से घायल महिला नक्सली के लिए किया रक्तदान।
NewsFeb 7, 2019, 1:44 PM IST
छत्तीसगढ़ में दस नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षा बलों की जमकर मुठभेड़ हुई। जिसमें दस नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ बीजापुर के माढ़ इलाके में हुई।
NewsJan 29, 2019, 11:45 AM IST
झारखंड में सुरक्षा बलों से हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए चार नक्सली
सूचना के आधार पर कल शाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन एवं खूंटी पुलिस ने मुरहू थाना क्षेत्र में नक्सलियों के ठिकाने की घेराबंदी कर दी और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मंगलवार तड़के हुए हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार कट्टर नक्सलियों को मार गिराया