NewsApr 3, 2019, 10:40 AM IST
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन झारखंड पुलिस लालू के वार्ड की लगातार चेकिंग कर रही है। क्योंकि लालू के राजनैतिक विरोधी नीतीश कुमार का कहना है कि लालू प्रसाद यादव अस्पताल से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
NewsApr 3, 2019, 9:17 AM IST
राष्ट्रीय जनता दल की पारिवारिक लड़ाई चरम है। लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों के बीच राजनैतिक लड़ाई अब घर से बाहर दिखने लगी हैं। इसकी बीच अब राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को राजद के एक नेता ने जान से मारने की धमकी दी है।
NewsApr 2, 2019, 1:28 PM IST
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव के खानदान में बवाल मच गया है। उनके बड़े बेटे तेजप्रताप ने बगावत कर दी है। वह अपने ससुर चंद्रिका राय को सारण से टिकट देने से नाराज हैं। तेजप्रताप का अपनी पत्नी से तलाक का मामला चल रहा है।
NewsMar 28, 2019, 7:36 PM IST
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में रह रहकर वर्चस्व की लड़ाई जोर पकड़ रही है। उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने आज फिर से दो कदम ऐसे उठाए जिससे लालू के परिवार की फूट बाहर आ गई।
NewsMar 25, 2019, 1:14 PM IST
जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं राजनीतिक उलट फेर तेज होता जा रहा है। झारखंड में तो बीजेपी लालू की पार्टी को इतना बड़ा झटका देने की तैयारी में है जिसका उन्हें अंदाजा भी नहीं होगा।
NewsMar 23, 2019, 2:28 PM IST
बहुत अपनत्व दिखाने के बाद भी आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने देशविरोधी नारे लगाने वाले जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को आखिरकार अंगूठा दिखा दिया। कन्हैया अब बेगूसराय से महागठबंधन के उम्मीदवार नहीं रहेंगे। उन्हें आगामी चुनाव में अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी।
NewsMar 21, 2019, 2:52 PM IST
भारतीय जनता पार्टी के पटना साहिब से सांसद और फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस का हाथ थामेंगे। वह कल महागठबंधन की सीटों के बंटवारे पर होने वाले ऐलान के साथ ही कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। हालांकि शॉटगन पटना से लड़ेंगे इसका फैसला लालू प्रसाद यादव करेंगे।
NewsMar 21, 2019, 2:18 PM IST
कभी होली के मौके पर अबीर गुलाल और विभिन्न तरह के रंगों से सराबोर रहने वाला बिहार का पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का घर इस बार शांत दिखा। कुछ करीबी लोग यादव परिवार से होली मिलने के लिए आए। लेकिन वो चहलकदमी देखने के लिए नहीं मिली जो कभी होली के मौके पर मिलती थी।
NewsMar 10, 2019, 9:33 AM IST
राबड़ी आवास पर त्योहार नहीं मनाये जा रहे हैं। यादव परिवार के इस फैसले पर पार्टी ने साफ रूख किया है कि वह भी त्योहार नहीं मनाएंगे। राजद की बैठक में फैसला किया गया कि राजद इस बार होली नहीं मनायेगा।
NewsFeb 25, 2019, 6:50 PM IST
बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने एक बार फिर अपने तेवर दिखा दिए हैं। उन्होंने बिहार में महागठबंधन का आइना दिखा दिया है। वह यहां पर राष्ट्रीय जनता दल या कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगी।
NewsFeb 22, 2019, 6:07 PM IST
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव के करीबी रहे बिहार के पूर्व सड़क निर्माण मंत्री इलियास हुसैन को पांच साल कारावास की सजा सुनाई गई है। हुसैन पर कोलतार घोटाले का आरोप सिद्ध हो गया है।
NewsFeb 21, 2019, 2:42 PM IST
चारा घोटाले के दोषी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बीमारी का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है। उन्होंने बढ़ती उम्र, गंभीर बीमारियों और आने वाले लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए जमानत की याचिका लगाई है।
NewsFeb 8, 2019, 2:13 PM IST
लालू के बेटे और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना बंगला खाली करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने तेजस्वी यादव पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
NewsJan 31, 2019, 8:26 PM IST
आयकर विभाग ने जेल में बंद लालू यादव के साथ साथ उनके परिवार को भी एक बड़ा झटका दिया है। बेनामी संपत्ति के मामले में लालू की पत्नी राबड़ी देवी और बेटी हेमा यादव के अवैध संपत्ति को जब्त करने का आदेश जारी हुआ है।
NewsJan 28, 2019, 1:07 PM IST
आईआरसीटीसी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय के मामले में पूर्व रेल मंत्री और आरोपी लालू प्रसाद यादव सहित अन्य को नियमित जमानत मिल गई है।
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग
महज 699 रुपये में मिल रहा है Jio का 4G! फोन जानें फीचर्स और ऑफर्स
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!
MSSC: महिला सम्मान योजना का सीक्रेट! 31 मार्च से पहले निवेश कर बनें भाग्यशाली
Post Office Special Scheme: हर दिन ₹70 बचाकर पाएं 15 साल में ₹6.78 लाख, जानें पूरी डिटेल