बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां अप्रैल के आखिरी या फिर मई तक शुरू जाती हैं। भीषड़ गर्मी में ऐसी जगह जाने का मन करता है जहां ठंडक का एहसास हो। ऐसे में सबसे पहला नाम शिमला-मनाली ही याद आता है। अगर आप गर्मियों की छुट्टियां प्लान कर रहे हैं तो अबकी हम आपको शिमला के अलावा ऐसे कुछ स्थानों के बारे में बताएंगे जहां की सर्दी आपको हमेशा याद रहेगी।

पहाड़ों और ठंडे मौसम का मज़ा लें गैंगटोक (Gangtok) में

सिक्किम का गैंगटोक भी बेहद खूबसूरत शहर है। 5500 फीट की ऊंचाई में स्थित गैंगटोक की नैचुरल खूबसूरती और ठंडा वातावरण किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है। अप्रैल से मई के बीच यहां का टेम्परेचर 13°C से 22°C रहता है। तिब्बती स्वादिष्ट खाने के साथ ही आप यहां ऊंचों पहाड़ों, Tsomgo लेक,  Do Drul Chorten स्तूप घूम सकते हैं। 

गर्मियों की छुट्टी में घूम आएं मसूरी (Mussoorie)

हॉलीडे डेस्टिनेशन के लिहाज से मसूरी बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। सोलो ट्रिप के लिए भी बहुत से ट्रेवलर्स  मसूरी आना पसंद करते हैं। देहरादून डिस्ट्रिक में स्थित मसूरी को क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है। अप्रैल में यहां का तापमान 10°C से 30°C तक रहता है। 

खो जाएं कुर्ग (Coorg ) की खूबसूरत वादियों में

अगर आप साइथ इंडिया जाने का प्लान बना रहे हैं तो Coorg जरूर जाएं। कर्नाटका में स्थित कुर्ग अपनी खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। यहां के फॉरेस्ट और कूल क्लाइमेट जन्नत जैसा एहसास देते हैं। अप्रैल-मई में यहां का तापमान 15°C से 20°C तक होता है। 

 लेह-लद्दाख (Leh-Ladakh) रहता है खूब ठंडा, जरा संभलकर

एडवेंचर और ठंडक के लिए लेह-लद्दाख की खास पहचान है। इस स्थान का तापमान मई में -1 से भी कम हो सकता है। आप ऐसी शानदार जगह में पैंगोंग झील के प्रकृतिक और खूबसूरत नज़ारों में खो जाएंगे। अगर आपको एडवेंचर नहीं पसंद है तो शांति स्तूप के पास मनोरम दृश्यों को देखने जरूर जाएं। ग्लेशियर देखने का शौक रखने वाले खारदुंग ला पास भी जा सकते हैं। अगर बच्चे छोटे ( 10 साल से कम) हैं तो आप ट्रिप कैंसिल कर सकते हैं। कई बार ऊंचाई में बच्चों को समस्या हो जाती है। बेहतर होगा कि इस बारे में अपनी ट्रेवल एजेंसी से एक बार सलाह लें।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि में घर पर बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, 9 दिन मिलेगी भरपूर एनर्जी ......