Bihar Police Constable Exam 2024: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। जिन कैंडिडेटों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे ऑफिसियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर एग्जाम डेट डाउनलोड कर सकते हैं। वे 15 जुलाई से एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

एक बार कैंसिल हो चुका है बिहार पुलिस कांस्टेबिल एग्जाम 
ऑफिसियल नोटिस में हिंदी में लिखा है कि सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड (कांस्टेबिल रिक्रूटमेंट) द्वारा 9 जून 2023 को प्रकाशित क्लासीफाईड नंबर 01/2023 के अंतर्गत बिहार पुलिस में 'सिपाही' के 21,391 पोस्ट पर सेलेक्शन हेतु 11 सितंबर 2023 को प्रकाशित नोटिस के अनुसार 1 अक्टूबर 2023, 7 अक्टूबर 2023 को रिटेन एग्जाम निर्धारित था। 15 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई थी, जिसे 3 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित नोटिफिकेशन के जरिए कैंसिल कर दिया गया था। 

अब कब होंगे एग्जाम?
लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार कांस्टेबिल एग्जाम वर्ष 2024 में 7, 11, 18, 21, 25, 28 और 31 अगस्त को बिहार के 38 जिलों में आयोजित किया जाएगा। यह दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक पाली में आयोजित की जाएगी।

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 का सलेबस
रिटेन एग्जाम का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के 10वीं कक्षा (मैट्रिक) या समकक्ष स्तर का होगा।  रिटेन एग्जाम के लिए सब्जेक्ट में हिंदी, इंग्लिश, मैथमेटिक्स के अलावा सोशल साइंस (हिस्ट्री, इकोनॉमी, जॉगफ्री, सिविक्स), साइंस ( फिजिक्स, केमेस्ट्री, जुलॉजी, बॉटनी), जनरल नॉलेज और करेंट अफेयर्स ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन होंगे। रिटेन एग्जाम 100 नंबर की होगी। दो घंटे के क्वेश्चन पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक सही आंसर के लिए एक नंबर दिया जाएगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 एजूकेशन क्वालिफिकेशन क्या है?
कांस्टेबल पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेटों को 1 अगस्त, 2022 तक इंटरमीडिएट (10+2) पास होना चाहिए, या बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा जारी मौलवी सार्टिफिकेट, बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा जारी शास्त्री (अंग्रेजी) या राज्य सरकार द्वारा जारी आचार्य (इंग्लिश के बिना) सार्टिफिकेट होना चाहिए।

बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का प्रवेश पत्र कैसे करें डाउनलोड?
बिहार पुलिस सिपाही रिटेन एग्जाम के लिए प्रवेश-पत्र ऑनलाइन मोड में CSBC की ऑफिसियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर एक्टिव होने वाले लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक को एक्टिव करने के बाद कैंडिडेटों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नए पेज पर अपना अप्लाई सीरियल नंबर और अन्य डिटेल भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद कैंडिडेट अपना प्रवेश पत्र (Bihar Police Constable Admit Card 2024 Download) कर सकेंगे।

 


ये भी पढ़ें...
सरकारी स्कीम्स: सिर्फ 20 रुपये में मिल रहा है 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर- पाने का ये है बेहद सरल तरीका