BMC Clerk Recruitment 2024: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने क्लर्क पोस्ट के लिए भर्ती प्रॉसेस शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट ऑफिसियल वेबसाइट portal.mcgm.gov.in पर जाकर 8 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 1,846 कार्यकारी सहायक (Executive Assistant) पदों को भरा जाएगा।

BMC क्लर्क भर्ती 2024 के लिए क्या है अप्लाई प्रॉसेस?
BMC क्लर्क भर्ती 2024 के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया काफी सरल है।
1. कैंडिडेटों को BMC की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर "करियर" या "प्रॉस्पेक्टस" सेक्शन में जाएं।
2. इसके बाद "कार्यकारी सहायक (Executive Assistant) के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म" पर क्लिक करें।
3. फार्म ओपेन होने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपनी डिटेल सही-सही फिल कर दें।
4. सभी जानकारी भरने के बाद फ़ॉर्म को सबमिट कर दें।
5. भविष्य के यूज के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

अप्लाई करने से पहले जरूर पढ़ ले BMS का नोटिफिकेशन
मराठी में जारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन के अनुसार सभी कैंडिडेट जो अनरिजर्वड (ओपन) कैटेगरी के पोस्ट के लिए निर्धारित एज लिमिट और अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेटों को अपनी कैटेगरी में उपलब्ध पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहिए, लेकिन उन्हें अपनी मूल कैटेगरी की जानकारी सही-सही भरनी होगी।

BMC क्लर्क भर्ती के लिए कितनी लगेगी एप्लीकेशन फीस?
इस भर्ती में एप्लीकेशन फीस जनरल कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए 1,000 रुपये है, जबकि रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए यह फीस 900 रुपये रखी गयी है। एप्लीकेशन फीस वापस नहीं की जाएगी। 

किसको कितना मिलेगा आरक्षण?
बीएमसी क्लर्क भर्ती 2024 में विभिन्न कैटेगरी के तहत रिजर्वेशन भी दिया गया है। इसमें महिलाओं के लिए 30%, पूर्व सैनिकों के लिए 15%, परियोजना पीड़ितों के लिए 5%, भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए 2%, खिलाड़ियों के लिए 5%, पार्ट-टाइम ग्रेजुएट के लिए 10%, अनाथों के लिए 1% और विकलांग कैंडिडेटों के लिए 4% आरक्षण निर्धारित किया गया है।

कितनी होनी चाहिए उम्र?
बीएमसी क्लर्क भर्ती 2024  के लिए एज लिमिट की बात करें तो जनरल कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए मिनिमम एज लिमिट 18 वर्ष और मैक्सिमम एज लिमिट 38 वर्ष होनी चाहिए। OBC व अन्य कैटेगरी के कैंडिडेटों के लिए मैक्सिमम एज लिमिट 43 वर्ष निर्धारित की गई है।

 


ये भी पढ़ें...
WhatsApp New Feature: अब बिना फोन नंबर शेयर किए करें चैट, जानें पिन सपोर्ट की खासियत