CAPF Head Constable, ASI Recruitment 2024: सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना संजाेए युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। CAPF के जरिए विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में रिक्त पदों के लिए 9 जून 2024 से अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसकी लास्ट डेट 07 जुलाई 2024 है। इस भर्ती अभियान में 1,283 हेड कांस्टेबल (HC) की जानी है। साथ ही विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में स्टेनोग्राफी में 243 सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) की भर्ती के लिए भी एप्लीकेशन मांगा गया है। इसमें CRPF, BSF, ITBP, CISF, SSB, and AR फोर्सेज भी शामिल हैं। 

CAPF ASI स्टेनो भर्ती 2024 में अप्लाई करने के लिए फॉलों करें ये स्टेप

  • आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करें। 
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म खुलेगा, जिसे पूरा फिल करें।
  • आवश्यक डाक्यूमेंट अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस पेमेंट ऑनलाइन ही पेमेंट करें।
  • पूरे एप्लीकेशन फार्म की एक कापी प्रिंट कराकर रख लें। 

 

CAPF ASI स्टेनो भर्ती 2024 भर्ती के लिए एज लिमिट

  • CAPF HC मिनिस्टीरियल और ASI स्टेनो भर्ती 2024 के लिए एज लिमिट 18-25 वर्ष है।

 

एजूकेशनल क्वालिफिकेशन

  • HC (मिनिस्टीरियल): 1,283 रिक्तियां के लिए स्टेनोग्राफी स्किल के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है।
  • ASI (स्टेनो): 243 रिक्तियां, टाइपिंग दक्षता के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है।

 

CAPF हेड कांस्टेबल, ASI भर्ती 2024 के लिए सेलेक्शन प्रॉसेज

  • रिटेन एग्जाम
  • फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
  • स्किल टेस्ट  (टाइपिंग/स्टेनोग्राफी)
  • डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

 

CAPF हेड कांस्टेबल, ASI भर्ती 2024 का पेपर स्ट्रक्चर

  • एग्जाम में हिंदी/इंग्लिश भाषा, सामान्य बुद्धि, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूट, क्लर्कियल एप्टीट्यूट और बेसिक कंप्यूटर स्किल जैसे सब्जेक्ट शामिल होंगे।
  • कैंडिडेट को उनके ई-एडमिट कार्ड ईमेल के माध्यम से भेज जाएंगे।
  • कैंडिडेट अपने एडमिट कार्ड  https://rectt.bsf.gov.in पर BSF भर्ती पोर्टल से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • अपडेट के लिए नियमित रूप से BSF वेबसाइट चेक करते रहें।
  • एग्जाम के प्रत्येक स्टेप में ई-एडमिट कार्ड की 2 कलर कापियां ले जानी हैं। 

 

सीएपीएफ हेड कांस्टेबल, एएसआई भर्ती 2024 में कितनी मिलेगी सेलरी

  • असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर/कॉम्बैटेंट स्टेनोग्राफर) और वारंट अधिकारी (पर्सनल असिस्टेंट) की सेलरी 29,200-92,300 रुपए निर्धारित है। 
  • हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल/कॉम्बैटेंट मिनिस्टीरियल) और हवलदार (क्लर्क) के लिए 25,500-81,100 रुपए निर्धारित है। 

 

 
ये भी पढ़ें...
5700 करोड़ का मालिक है मोदी सरकार 3.0 का ये मंत्री, जानें कौन?