Mukhyamantri Kanyadan Yojana: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की व्यापकता पूरे देश में बढ़ती जा रही है। अब गर्वनमेंट ने उन बेटियों की शादी में भी मदद करने का जिम्मा उठाना शुरू कर दिया है। सरकार अब गरीब परिवार की बेटियों को 51,000 रुपए की आर्थिक मदद दे रही है। इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री कन्यादान योजना है। जिसका मकसद लड़कियों और उनकी फैमिली को शादी में सहायता करना है। 

CM कन्यादान स्कीम के लिए क्या है पात्रता?
राजस्थान गर्वनमेंट ने गरीब परिवार की बेटियों की शादी में मदद करने के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना शुरू की है। जिसमें  लड़कियों की शादी के लिए सरकार 51 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता लाभार्थी के एकाउंट में सीधे ट्रांसफर की जाती है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के BPL परिवारों, शेष वर्गों के BPL परिवारों, अंत्योदय राशन कार्ड होल्डर्स फेमिली पात्रता की कैटेगरी में आते हैं। इसी तरह आस्था कार्डधारी परिवार, आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिलाओं, विशेष योग्यजन व्यक्तियों की कन्याओं, पालनहार योजना में लाभान्वित कन्याओं एवं स्वयं महिला खिलाड़ी के विवाह हेतु पात्र है।

CM कन्यादान स्कीम में किसे कितनी मिलती है रकम?
इस योजना का लाभ केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासियों को ही दिया जाएगा। इसके लिए 18 वर्ष या इससे अधिक की उम्र होनी चाहिए। इस योजना के तहत एक माता-पिता की  2 कन्या संतानों के विवाह का लाभ मिलता है। जिनकी वार्षिक इनकम 2.50 लाख रुपए से कम है। राज्य सरकार इस स्कीम के तहत योग्य लड़कियों की शादी में 31000 से 41000 रुपए तक सहायता देती है। इसके लिए क्राइटेरिया तय है। 10वीं क्लास से कम पढ़ी लिखी लड़कियाें को 31000 रुपए, 10वीं पास लड़कियों को 41000 रुपए और ग्रेजुएट कर चुकी लड़कियों को शादी में 51000 रुपए की आर्थिक सहायता मिलती है।

CM कन्यादान स्कीम के लिए होने चाहिए ये डाक्यूमेंट

  1. आधार कार्ड
  2. जन आधार कार्ड
  3. मूल निवास सार्टीफिकेट
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. बैंक एकाउंट डिटेल
  6. BPLअथवा अंत्योदय राशन कार्ड या आस्था कार्ड
  7. विकलांग सार्टिफिकेट,
  8. राज्य स्तर खिलाड़ी सार्टिफिकेट (यदि हो तो)
  9. कन्या का विवाह रजिस्ट्रेशन सार्टिफिकेट
  10. बर्थ सार्टिफिकेट
  11. इनकम सार्टिफिकेट
  12. वर-वधू की फोटो।

CM कन्यादान स्कीम के लिए क्या है अप्लाई प्रॉसेस?

  1. अप्लाई करने से पहले सभी जरूरी डाक्यूमेंट रेडी कर लें।
  2. फिर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  3. पोर्टल के पहले पेज खुलने पर उसमें ऑनलाइन अप्लाई आप्शन पर क्लिक करें। 
  4.  पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद SJMS SMS के आइकॉन पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिंक पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आवश्यक गाइडलाइन का यूज करते हुए एप्लीकेशन फॉर्म में सभी डिटेल फिल करें।
  7. फिर जरूरी डाक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड कर दें।
  8. इस स्कीम के लिए अप्लाई स्वयं अथवा अपने नजदीकी ईमित्र सेंटर से कर सकते हैं।
  9. वर-वधु दोनों के सारे डिटेल सही-सही फिल करने होंगे।
  10. इसके बाद OTP या फिंगरप्रिंट से वेरीफाई करना होगा।
  11. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
  12. इसका प्रिंटआउट निकाल कर फ्यूचर के लिए सुरक्षित रख लें।
     


ये भी पढ़ें...
लेटेस्ट ऑफरः ये हैं Jio और Airtel के सबसे किफायती मंथली-ईयरली प्लान, जो दे रहे हैं अनलिमिटेड 5G