यूटिलिटी डेस्क। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। ऐसे ही गर्भावस्था के दौरान भी राज्य और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक मदद दी जाती है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही योजना लेकर हैं। जिसे महिला-बाल विकास विभाग (MINISTRY OF WOMEN & CHILD DEVELOPMENT) द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत गर्भवती महिलाओं को 11 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। ये योजना कोई और नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PradhanMantri Matru Vandana Yojana 2024) है। आज जानेंगे कि आप इसके लिए कैसे अप्लाई और लाभ उठा सकती हैं। 

1) क्या है पीएम मातृत्व वंदना योजना? (What is Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana)

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (What is Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana) की शुरुआत महिला एंव विकास मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए शुरू की है। जिसके तहत उन्हें 11 हजार तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। 

2) पीएम मातृत्व वंदना योजना की पात्रता (Eligibility for Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana)

इस योजना का लाभ गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं उठा सकती हैं। जहां महिलाओं की उम्र 19 वर्ष से ज्यादा होनी चाहिए। जो महिलाएं सरकारी या निजी कर्मचारी है या पहले इस योजना की पात्र रह चुकी हैं। वह इस योजना का फायदा नहीं उठा सकती हैं। इस योजना को मुख्यता ग्रामीण और निजी क्षेत्रों में हाशिये पर कार्यकर महिलाएं,आंगनवाड़ी कार्यतर्ता-सहायक,आशा कार्यकर्ता के लिए है। 

3) प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के दस्तावेज (Document for PM Maternity Vandana Scheme) 

इस योजना का लाभ उठाने के लिए बच्चे के माता-पिता का आधार कार्ड,मां की पासबुकस मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जरूरी होता है। वहीं  पीएम मातृ वंदना योजना का लाभ (Pm Matru Vandan Yojana Benefit) दो तरीके से मिलता है। जहां पले महिला की गर्भावस्था में बेटी जन्म लेती है तो उसे 5000 रुपए वहीं दूसरी बार फिर बेटी के जन्म होने पर 6000 हजार रुपए दिये जाते हैं। वहीं जो महिलाएं पहली बार मां बन रही हैं उन्हें पांच हजार रुपए में दो किस्तों में दिए जाते हैं। जहां प्रेगनेंसी रजिस्टर और ANC पर 3 हजार रुपए तो बच्चे के जन्म के बाद पहला टीकाकरण होने पर 2000 रुपए दिए जाते हैं। 

4) प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए कैसे करें अप्लाई (How to Apply for Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2024 )

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आप ऑफलाइन-ऑनलाइन दोनों से आवेदन कर सकते हैं। अगर ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं तो इसके लिए (pmmvy.wcd.gov.in) पर जाना होगा। यहां से सीधे आप रिजस्टर करा सकते हैं। वहीं ऑफलाइन अप्लाई के लिए आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र जाना होगा। जहां योजना फॉर्म की सही जानकारी भरकर आप दस्तावेज लगाएं। वहीं प्रक्रिया पूरी होने पर एक रसीद मिलती है। जिसे आपको सुरक्षित रखना होगा। 

.ये भी पढ़ें- AIIMS BSc नर्सिंग इंट्रेंस एग्जाम 2024 की रैंक लिस्ट जारी... यहां देखें कटऑफ समेत अन्य इन्फारमेशन