ICMAI CMA 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने जून 2024 के लिए निर्धारित फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन कैंडिडेटों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर फिल करना होगा।

ICMAI CMA 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलों करें ये 5 स्टेप

  • 1. ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
  • 2. होमपेज पर, ICMAI जून एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • 3. आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर फिल करें।
  • 4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • 5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।

 

कब से कब तक होगा ICMAI CMA 2024 का एग्जाम?
कैंडिडेटों को एग्जाम के दिन एग्जाम हॉल में अपने एडमिट कार्ड ले जाने होंगे। बिना एडमिट कार्ड के उन्हें एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ICMAI इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम 11 जून से 18 जून 2024 तक कराया जाएगा।

दो शिफ्ट में होंगे इंटरमीडिएट एवं फाइनल एग्जाम
फाइनल एग्जाम पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा जबकि इंटरमीडिएट एग्जाम दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जून 2024 में फाउंडेशन एग्जाम 16 जून 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक की होगी। सभी कैंडिडेटों को असुविधा से बचने के लिए टाइम से कम से कम 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। 
 


ये भी पढ़ें...
स्मार्टफोन यूजर्स इन फोन कॉल्स को कर दें डिस्क्नेक्ट-भूल कर भी न करें रिसीव- गर्वनमेंट ने दी वार्निंग-जाने वजह