IndiGo Holi Sale 2025: होली के मौके पर भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo ने यात्रियों के लिए होली गेटअवे सेल 2025 की घोषणा की है। इस खास ऑफर के तहत घरेलू उड़ानों के लिए 1,199 रुपये और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए 4,199 रुपये से टिकट उपलब्ध हैं। इस सेल का लाभ उठाने के लिए 10 मार्च से 12 मार्च 2025 तक बुकिंग करनी होगी।

ऑफर की प्रमुख जानकारी:

  • बुकिंग विंडो: 10 मार्च से 12 मार्च 2025 तक
  • यात्रा अवधि: 17 मार्च 2025 से 21 सितंबर 2025 तक
  • घरेलू उड़ानों का न्यूनतम किराया: ₹1,199/-
  • अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का न्यूनतम किराया: ₹4,199/-

यह भी पढ़ें... NPS में टैक्स छूट का सच! जानिए टियर 1 और टियर 2 में कौन सा है अपके लिए बेहतर?

IndiGo ऐड-ऑन पर बंपर छूट!
IndiGo सिर्फ सस्ते टिकट ही नहीं, बल्कि ऐड-ऑन सेवाओं पर भी आकर्षक छूट दे रहा है:

  • 1. अतिरिक्त सामान (15kg, 20kg, 30kg) पर 20% तक छूट
  • 2. पसंदीदा सीट बुकिंग पर 35% तक डिस्काउंट
  • 3. पहले से बुक किए गए खाने पर 10% छूट
  • 4. इमरजेंसी XL सीट – घरेलू उड़ानों में ₹599 से और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में ₹699 से शुरू
  • 5.  Fast Forward सेवा पर 50% तक छूट
  • 6.  6E Prime & 6E Seat & Eat पर 30% तक छूट

बुकिंग कैसे करें? (How to Book?)

  • 1. IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट goIndiGo.in पर जाएं।
  • 2. "Holi Getaway Sale" बैनर पर क्लिक करें।
  • 3. अपनी पसंद की फ्लाइट चुनें और सीट बुक करें।
  • 4. ऐड-ऑन सुविधाओं का लाभ लें और डिस्काउंट कूपन लागू करें।
  • 5. पेमेंट करें और टिकट कन्फर्म करें!

जल्दी करें! सीमित समय के लिए उपलब्ध ऑफर
IndiGo की यह होली स्पेशल सेल मात्र 3 दिन के लिए है! यदि आप सस्ते हवाई सफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो 12 मार्च तक बुकिंग कर लें।

 

Star Air का ‘होली है’ फेस्टिव फेयर ऑफर
Star Air ने अपने सभी रूट्स पर ₹999 से शुरू होने वाले इकोनॉमी क्लास और ₹3,099 से शुरू होने वाले बिजनेस क्लास के किराए की पेशकश की है।

  • बुकिंग विंडो: 11 मार्च से 17 मार्च 2025
  • यात्रा की अवधि: 11 मार्च से 30 सितंबर 2025

 यह भी पढ़ें... एक लीटर दूध 226 रुपये! पाकिस्तान में ऐसा क्या हुआ कि कीमतें बेकाबू हो गईं?