Instagram Notes feature:  इंस्टाग्राम नोट्स एक नई सुविधा है, जो आपको अपने फालोवर्स या करीबी दोस्तों के साथ शार्ट टेक्स्ट अपडेट शेयर करना एलाउ करती है। यह क्या है और इसका उपयोग कैसे करें इसका डिटेल जानने के लिए इस आर्टिकल काे पूरा पढ़ना जरूरी है। शार्ट टेक्स्ट अपडेट शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम पर ये एक नई सुविधा है, जो 60 वर्ड तक सीमित है और स्टोरीज की तरह शार्ट टर्म की है।

इंस्टाग्राम नोट्स (Instagram Notes)  क्या हैं?
ब्रीफ अपडेट: ट्विटर बायोस के समान, नोट्स 60 वर्ड्स तक सीमित हैं।
पब्लिक या प्राइवेट शेयरिंग: आप अपने नोट को अपने सभी फालोवर्स या केवल अपने करीबी दोस्तों की लिस्ट के साथ शेयर करना चुन सकते हैं।
Ephemeral content: इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के समान नोट्स 24 घंटों के बाद गायब हो जाते हैं।
इंटरैक्टिव एलीमेंट्स: आप अपने नोट्स में इमोजी और यूजर्स नेम जोड़ सकते हैं।

इंस्टाग्राम नोट्स काे यूज कैसे करें?

  • 1. अपने स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम ऐप खोलें और अपने अकाउंट में लॉग इन करें। 
  • 2. नोट्स तक पहुंचने के 2 तरीके हैं: 1. अपने प्रोफ़ाइल टैब में प्रोफ़ाइल इमेज के बगल में छोटा "नोट" बबल्स देखें।
  •  अपने मुख्य फ़ीड (होम स्क्रीन) पर दाईं ओर स्वाइप करें जैसे कि आप स्टोरीज़ अनुभाग में जा रहे हैं।
  • आपको स्क्रीन के सबसे ऊपर विभिन्न यूजर्स के नोट्स का रिप्रजेंट करने वाले बबल्स दिखाई देंगे।
  • 3. "नोट" बबल पर टैप करें (यह आपका या किसी और का हो सकता है)। यहां, आपको एक टेक्स्ट बॉक्स दिखाई देगा जहां मैसेज टाइप कर सकते हैं।
  • 4. आप अपने मैसेज को बेहतर बनाने के लिए इमोजी जोड़कर अपने नोट को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
  • 5. टैग करें कि आपका नोट कौन देख सकता है। इसे आपके फ़ॉलो करने वाले सभी लोगों के साथ साझा करने के लिए "फ़ॉलोअर्स" पर टैप करें। फ्रेंड्स के लिए क्लोज़ फ्रेंड्स पर टैप करें।
  • 6. एक बार जब आप अपनी कंपोजीशन से खुश हो जाएं, तो अपना नोट पब्लिश करने के लिए ऊपरी राइट कोने में शेयर पर टैप करें।
  • 7. आप अन्य यूजर्स के नोट्स को होम स्क्रीन के ऊपर उनके नोट बबल पर टैप करके या उनकी प्रोफ़ाइल पर जाकर उनके प्रोफ़ाइल इमेज के बगल में नोट बबल पर टैप करके देख सकते हैं।

 


ये भी पढ़ें...
ICMAI CMA 2024: कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी- डाउनलोड के लिए फॉलों करें ये स्टेप