Neha Hirmat Murder Case Inspired by the Kerala Story: कर्नाटक के हुबली में कांग्रेस कॉरपोरेटर निरंजन हिरमत की 23 वर्षीया बेटी नेहा हिरमत की हत्या फिल्म द केरला स्टोरी के लव जिहाद से इंस्पायर्ड बताई जा रही है। BVB कॉलेज में MCA की छात्रा नेहा को उसी के क्लासमेट फैयाज ने कालेज कैंपस में चाकू से गोद डाला। उसने सरेआम छात्रा पर 7 गंभीर वार किए। इस घटना से कर्नाटक में हंगामा मचा है। विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस सरकार ने इसकी जांच CID को साैंप दिया है, जबकि लोग CBI जांच की मांग कर रहे हैं।

 

Neha Hirmat Murder Case की क्या है स्टोरी?
कर्नाटक के कांग्रेस पार्टी से पार्षद निरंजन हिरमत की बेटी नेहा हिरमत विद्यानगर स्थित BVB कालेज में पढ़ती थी। उसी कालेज में  बेलगावी जिले के सावदत्ती का रहने वाला फैयाज भी पढ़ता था। उन दोनों में बातचीत होती थी। कुछ छात्रों का कहना था कि उनमें एक नार्मल दोस्ती थी। इधर कुछ दिनों से फैयाज नेहा पर दबाव बना रहा था। उसका पीछा कर रहा था। नेहा को उसने प्रपोज भी किया था। पुलिस ने फैयाज को गिरफ्तार कर लिया है। 

the Kerala Story फिल्म में क्या है?
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल शाह द्वारा निर्मित एवं अदा शर्मा अभिनीत हिंदी फिल्म द केरला स्टोरी केरल की 3 महिलाओं की कहानी है, जो धर्मान्तरित होकर ISIS में शामिल हो जाती हैं। यह फिल्म लव जिहाद पर आधारित है। जिसमें दावा किया गया है कि केरल की हजारों महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराकर ISIS में भर्ती किया गया। 

 

Neha Hirmat Murder Caseऔर the Kerala Story में क्या है समानता?
द केरला स्टोरी की तरह कर्नाटक की नेहा हिरमत मर्डर केस भी बताया जा रहा है। आरोपों पर यकीन करें तो फैयाज ने नेहा पर धर्म परिर्वतन करके शादी करने का दबाव बनाया था। जिसे नेहा ने अस्वीकार कर दिया था। आरोपों के अनुसार फैयाज नेहा को अपनी जाल में फसा कर लव जिहाद का शिकार बनाना चाहता था। जिसमें खुद को असफल होता देख उसने नेहा को मौत के घाट उतार दिया। नेहा के पिता का कहना है कि इस घटना में फैयाज के अलावा भी 8 लोग शामिल थे। जिन्हें पुलिस बचा रही है। 

 

नेहा हिरमत के मां-बाप ने क्यों लगाया love Jihad का आरोप?
कर्नाटक पुलिस और कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार लोगों ने दावा किया कि नेहा और फैयाज एक दूसरे से प्यार करते थे। उनके गहरे रिश्ते थे। इधर नेहा उससे रिश्ता खत्म करना चाहती थी। उनमें अनबन हुई और यह हत्या हो गई, जो कि व्यक्तिगत कारण था, न कि लव जेहाद। सरकार के इस बयान के बाद नेहा के मां-बाप भी आक्रोश में आ गए हैं। पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। मां-बाप ने नेहा की हत्या को लव जिहाद बताया है।

 

Neha Hirmat Murder Case से बेटियों के मां-बाप ले सींख, बरतें ये सतर्कता
ये घटना उन मां-बाप और परिवारों को सजगता बरतने के लिए प्रेरित करती है, जिनके बच्चे पढ़ाई करते हैं या कहीं बाहर जॉब करते हैं, खासकर लड़कियों के पैरेंट्स को। जानकारों का सुझाव है कि अगर आपकी बेटी कालेज में पढ़ाई कर रही है, तो उसके फ्रेंड सर्किल पर निगाह जरूर रखें। उसके दोस्तों और उनकी गतिविधियाें के बारे में बेटी से बात करके जानने की कोशिश करें। बेटियों को गलत और सही का फर्क बताते रहें। उन्हें समाज, कैरियर, परिवार और रिश्तों की अहमियत का एहसास दिलाते रहें। घर से उपेक्षित महसूस न होने दें। 


ये भी पढ़ें...
बहुत खतरनाक है एथिलीन ऑक्साइड का सेवन- जाने किन गंभीर बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा?