LIC Policy:  हर माता-पिता को अपनी बेटी के भविष्य की चिंता होती है। बेटी के जन्म लेते ही उन्हें उसकी पढ़ाई से लेकर शादी तक की चिंता सताने लगती है। इन चिंताओं से मुक्ति पाने के लिए जरूरी है कि बेटी के जन्म लेते ही उसके लिए वित्तीय योजना बनाना शुरू कर दें। आज ऐसी कई योजनाएं उपलब्ध हैं जो खास बेटियों के लिए चलाई जाती हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है LIC की कन्यादान पॉलिसी। इस स्कीम के जरिए आप अपनी बेटी के लिए 22.5 लाख रुपये या इससे अधिक की राशि जुटा सकते हैं। साथ ही इस योजना के जरिए आप टैक्स लाभ, लोन सुविधा और कई अन्य लाभ उठा सकते हैं। अगर आपकी बेटी की उम्र 1 साल से 10 साल के बीच है तो आप इस पॉलिसी में इन्वेस्ट कर सकते हैं।  

LIC कन्यादान पॉलिसी का क्या है टाइम ड्यूरेशन?
LIC कन्यादान पॉलिसी का टाइम ड्यूरेशन 13-25 साल है। इसके लिए आप मंथली, क्वार्टली, छमाही और सालाना आधार पर प्रीमियम का पेमेंट कर सकते हैं। अगर आप 25 साल का टर्म प्लान चुनते हैं तो आपको 22 साल तक प्रीमियम का पेमेंट करना होगा। यह स्कीम 25 साल बाद मैच्योर होगी। मैच्योरिटी के टाइम सम एश्योर्ड + बोनस + फाइनल बोनस के साथ पूरी रकम दी जाती है। इस पॉलिसी को लेने के लिए लड़की के पिता की उम्र कम से कम 18 साल और मैक्सिमम 50 साल होनी चाहिए।

LIC कन्यादान पॉलिसी में लोन के लिए क्या है सुविधा?
LIC कन्यादान पॉलिसी खरीदने पर तीसरे साल से लोन की सुविधा भी मिलती है। अगर आप दो साल पूरे होने के बाद पॉलिसी सरेंडर करना चाहते हैं तो वह सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा प्रीमियम के पेमेंट के लिए ग्रेस पीरियड भी मिलता है। मान लीजिए अगर आप किसी महीने पॉलिसी का प्रीमियम भरना भूल जाते हैं तो आप 30 दिन के ग्रेस पीरियड में प्रीमियम भर सकते हैं। इस दौरान आपसे कोई लेट फीस नहीं ली जाएगी।

LIC कन्यादान पॉलिसी में क्या है टैक्स छूट का क्राईटेरिया?
इतना ही नहीं इस पॉलिसी को लेने पर दो तरह से टैक्स में छूट मिलती है। प्रीमियम जमा करने पर 80C के तहत डिडक्शन का बेनीफिट मिलता है और मैच्योरिटी की रकम सेक्शन 10D के तहत टैक्स फ्री होती है। पॉलिसी के लिए सम एश्योर्ड की लिमिट मिनिमम 1 लाख रुपये से शुरू होती है और मैक्सिमम लिमिट नहीं है।

ऐसे समझें कि आपको कैसे मिलेगा लाभ?
मान लीजिए आप 25 साल के पीरियड वाला प्लान लेते हैं और सालाना 41,367 रुपये का प्रीमियम देते हैं। ऐसे में आपका मंथली प्रीमियम करीब 3,447 रुपये होगा। आप यह प्रीमियम 22 साल तक भरेंगे। ऐसे में आपको 25 साल के पीरियड के दौरान 22.5 लाख रुपये का लाईफ इंश्योरेंस कवरेज मिलेगा।

LIC कन्यादान पॉलिसी पिता की मृत्यु होने पर क्या मिलेगी सुविधा?
अगर पॉलिसी अवधि के दौरान पिता की मृत्यु हो जाती है, तो लड़की को आगे की अवधि के लिए प्रीमियम नहीं भरना होगा। ऐसे में प्रीमियम माफ कर दिया जाता है। इसके अलावा उसे 25 साल का पीरियड पूरा होने तक सालाना 1 लाख रुपये मिलेंगे और 25वें साल एकमुश्त मैच्योरिटी राशि दी जाएगी।

LIC कन्यादान पॉलिसी में पिता की रोड एक्सीडेंट में मौत होने पर क्या होगा?
अगर पिता की मौत सड़क दुर्घटना में होती है, तो नॉमिनी को सभी मृत्यु लाभों के साथ 10 लाख रुपये का आकस्मिक डेथ बेनीफिट दिया जाएगा। पॉलिसी से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस लिंक https://lifeinsuranceofindia.in/lic-kanyadan-policy/ पर क्लिक करें।


 


ये भी पढ़ें...
IT डिपार्टमेंट 6 साल बाद टैक्स पेयर्स को भेजेगा एक ही नोटिस, जाने क्या है वजह?