LIC Scheme: 'जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी' साथ निभाने का वायदा करने वाली भारत की दिग्गज इंश्‍योरेंस प्रोवाइडर कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन (LIC) ने अपनी एक बड़ी इंश्‍योरेंस पॉलिसी को वापस ले लिया है। एलआईसी के इस चौंकाने वाले कदम से से हजारों बीमाधारकों को झटका लगा है, क्योकि ये स्कीम बीमाधारकों के लिए काफी प्राफिटेबल मानी जा रही थी। सिक्योरिटी और सेविंग का लाभ देने वाली एक नॉन लिंक्‍ड, नॉन पार्टिसिपेट, पर्सनल सेविंग लाइफ इंश्‍योरेंस पॉलिसी लेने वाले इंश्योर्ड व्यक्ति को मैच्योरिटी पर एकमुश्त गारंटी एमाउंट मिलता था। 

जून 2023 में लॉच की गई थी धन वृद्धि पॉलिसी
धन वृद्धि पॉलिसी नाम की इस स्कीम को LIC ने करीब एक साल पहले 23 जून 2023 को लांच किया था। सितंबर 2024 में इसे बंद कर दिया गया था। दोबारा फरवरी 2024 में इसे शुरू किया गया था। इस बार इसे 1 अप्रैल को बंद कर दिया गया। LIC Dhan Vridhi Policy ड्यूरेशन पीरियड के भीतर पॉलिसी होल्‍डर्स की असामयिक मौत होने की स्थिति में  फैमिली को फाइनेंशियल सिक्‍योरिटी प्रोवाइड कराती है। 

एलआईसी की इस स्कीम में 3 ड्यूरेशन पीरियड में कर सकते हैं इन्वेस्टमेंट 
LIC Dhan Vridhi Policy में 10, 15 या 18 साल के ड्यूरेशन पीरियड में इन्वेस्टमेंट किया जाता है। चुने गए ड्यूरेशन पीरियड के आधार पर इसमें इन्वेस्ट करने के लिए 3 महीने से लेकर 8 वर्ष तक रखा गया है। इसमें 32 से 60 वर्ष तक की आयु वाले इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस पॉलिसी के अंतर्गत बेसिक बीमा राशि 1.25 लाख रुपये थी, जिसे 5000 रुपये मल्‍टीपल्‍स से बढ़ाने का ऑप्शन दिया गया था।

LIC Dhan Vridhi Policy के लाभ 

  • एलआईसी धन वृद्धि योजना सिंगल प्रीमियम वाली स्कीम है। 
  • पॉलिसी ड्यूरेशन पीरियड एवं डेथ कवर का लाभ मिलता है। 
  • पॉलिसी ड्यूरेशन के दौरान गारंटीड एडिशनल का फायदा। 
  • हाई बेसिक बीमा राशि वाली पॉलिसियों के लिए हाई गारंटीकृत ए‍डिशनल का फायदा। 
  • डेथ या मेच्योरिटी पर एकमुश्त लाभ मिलता है। 
  • इंस्टाॅलमेंट में डेथ बेनीफिट लेने एवं मैच्‍योरिटी  पर सेटलमेंट ऑप्‍शन मिलता है।  
  • LIC का एक्सीडेंटल डेथ एवं डिसएबिलटी लाभ राइडर और न्यू टर्म एश्योरेंस राइडर सेलेक्‍ट करने का ऑप्‍शन। 
  • पॉलिसी पर लोन भी लिया जा सकता है। 

 

LIC Dhan Vridhi Policy को सरेंडर करने के रूल

  1. LIC के मुताबिक पॉलिसी ड्यूरेशन पीरियड के दौरान पॉलिसी होल्डर द्वारा कभी भी सरेंडर की जा सकती है।
  2. सरेंडर करने पर रूल्स गारंटीड सरेंडर वैल्यू और स्पेशल सरेंडर वैल्यू में जो ज्यादा हो, उसके बराबर पेमेंट मिलेगा।
  3. यदि शुरू के 3 वर्ष में पॉलिसी सरेंडर की जाती है तो सिंगल प्रीमियम का 75 फीसदी  मिलेगा।
  4. इसके बाद सरेंडर करने पर 90 परसेंट प्रीमियम मिलेगा।
  5. इसमें एडिशनल और राइडर प्रीमियम शामिलन नहीं होंगे।
  6. जानकारी के अनुसार इस स्कीम को फिर से सितंबर-अक्टूबर 2024 में लाया जा सकता है। 

 
ये भी पढ़ें...
ज्वाइंट CSIR-UGC NET एग्जाम के लिए एप्लीकेशन की डेट बढ़ी- अगर छूट गए हैं तो फटाफट करें अप्लाई- बचे सिर्फ 2 दिन