LIC policy: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से इंश्योरेंस होल्डर्स के लिए Godd News लेकर आई है। बीमा पॉलिसी होल्डर्स को आसान समाधान उपलब्ध कराने वाली संस्था ACESO ने ALIP लॉन्च किया है। यह जीवन बीमा पॉलिसियों का एक असाइनमेंट है, जिसकी मदद से पॉलिसी सरेंडर या पॉलिसी लैप्स होने पर विचार करने वाले पॉलिसी होल्डर्स को बड़ी राहत मिलेगी। जीवन बीमा पॉलिसी होल्डर्स इस प्लेटफॉर्म की मदद से आसानी से अपना सरेंडर वैल्यू प्राप्त कर सकेंगे। आपको बता दें कि Aceso Endowment Services Private Limited द्वारा संचालित ALIP को LIC पॉलिसी होल्डर्स को मैक्सिमम वैल्यू और बेनीफिट प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

नॉमिनीज को मिलेगा इंश्योरेंस लाइफ कवरेज
इसके अलावा ALIP सरेंडर वैल्यू के विचार से आगे बढ़कर पॉलिसीधारक की आकस्मिक मृत्यु या प्रीमियम की समाप्ति के मामले में असाइनमेंट की डेट से मैच्योरिटी डेट तक अपने नामिनीज को ईयर वाईज लाइफ इंश्योरेंस बेनीफिट देता है। यह सब एक इंडिपेंडेंट SPV ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है, जिसका प्रबंधन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के साथ रजिस्टर्ड एक कंपनी द्वारा किया जाता है।

ACESO ने बताई पॉलिसियों के सरेंडर होने की वजह
ACESO में रिसर्च एंड स्ट्रैटजिक अधिग्रहण के प्रमुख रंजीत कुलकर्णी ने बताया कि एंडोमेंट पॉलिसियां इसकी सभी पॉलिसी जारी करने में 80% का महत्वपूर्ण योगदान देती हैं, जो इंश्योरेंस सीनियरो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हालांकि, इनमें से 50 प्रतिशत पॉलिसियां मेच्योरिटी या समाप्ति से पहले ही सरेंडर कर दी जाती हैं। ALIP LIC बीमा होल्डर्स को अपनी पॉलिसियों को टाइम से पहले सरेंडर करने का एक सरल ऑप्शन देता है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि वे अपनी बीमा पॉलिसी के वैल्यू को अनलॉक कर सकें और साथ ही अपने फ्यूचर के लाइफ कवरेज की भी सिक्योर कर सकें।

अब 48 घंटे में हो जाएगा पेमेंट
ALIP की मदद से पॉलिसी होल्डर्स को कम टाइम में तेज प्रॉसेस के तहत अपना मिल सकता है। ALIP के तहत सभी जरूरी डाक्यूमेंट पूरे होने के बाद आमतौर पर 48 घंटे के अंदर पेमेंट हो जाएगा। इसके अलावा डॉक्यूमेंटेशन और KYC प्रॉसेस जल्द से जल्द ऑनलाइन पूरा किया जाता है, जिससे पॉलिसी होल्डर्स और उसके LIC एजेंट दोनों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

 


ये भी पढ़ें...
Indian Navy के BTech कैडेट में लिया प्रवेश तो पूरा खर्चा उठाएगी सरकार-अप्लाई करने के लिए फॉलों करें ये स्टेप