MHADA Lottery 2024। आप भी अगर मुंबई में घर लेने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। आपकी भी लॉटरी लग सकती है, क्योंकि महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) मुंबई में कई जगहों पर 2,000 से अधिक घरों के लिए लॉटरी योजना की शुरूआत कर रहा है। उनमें विक्रोली, वडाला, मालाड, गोरगांव और पवई शामिल है। इसका लाभ विभिन्न आय वर्ग के लोगों को मिलेगा। MHADA की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर आप ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

9 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन

रिपोर्ट के अनुसार, MHADA के उपाध्यक्ष और सीईओ संजीव जायसवाल ने मुंबई में घरों के लिए लॉटरी शुरू करने की घोषणा की है। अथॉरिटी ने 7 अगस्त को MHADA लॉटरी 2024 योजना के तहत 2,000 से ज्यादा किफायती घरों की पेशकश शुरू कर दी है। योजना के लिए आधिकारिक विज्ञापन 8 अगस्त को प्रकाशित होगा, जबकि 9 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। 

4 सितम्बर तक किए जा सकेंगे आवेदन

किफायती घरों के लिए 4 सितंबर की रात रात 11:45 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जिनके नतीजे 13 सितंबर सुबह 11 बजे घोषित कर दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, लॉटरी में कुल 2030 घर होंगे। 

किस कैटैगरी में कितने घर?

रिपोर्ट के अनुसार, 2030 घरों में सबसे बड़ी संख्या में 768 अपार्टमेंट शामिल हैं, जो मध्यम आय वर्ग के लिए उपलब्ध होंगे। 627 LIG अपार्टमेंट और 276 उच्च आय समूह (HIG) के लिए अपार्टमेंट होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर यानी EWS कैटेगरी का भी ख्याल रखा गया है, उनके लिए 359 अपार्टमेंट होंगे। 

विधानसभा चुनाव के पहले पूरी होगी प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार, कुल 2030 घरों में से 1327 घर MHADA ने तैयार किया है। 370 घर निजी बिल्डरों ने बनाए हैं। पिछली बार लॉटरी में 333 घरों को शामिल किया गया था। अब उन्हीं घरों को दोबारा इस लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि सितंबर के मध्य में राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए 36 दिनों के अंदर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है।

ये भी पढें-विनेश फोगाट का किस परिवार से है ताल्लुक, अब तक जीते कितने मेडल, कौन है पति? जाने सब कुछ...