मंईयां सम्मान योजना की राशि आपके खाते में नहीं आई? परेशान न हों! जानिए क्यों रुके हैं पैसे और कैसे मिलेगी आपकी बकाया राशि। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
Government Scheme Update: अगर आप मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थी हैं और अभी तक आपके खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। झारखंड सरकार ने इस योजना के तहत हर महिला को हर महीने ₹2500 देने की घोषणा की थी, लेकिन कई महिलाओं के बैंक खाते में अभी तक यह राशि नहीं आई है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है और आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं।
मंईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को पहले ₹1000 प्रति माह मिलते थे, लेकिन जनवरी 2024 से इसे बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया। सरकार ने घोषणा की थी कि जनवरी, फरवरी और मार्च के तीनों महीनों की राशि एक साथ दी जाएगी, यानी 7500 रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजे जाएंगे। लेकिन कई महिलाओं के खाते में यह पैसा अभी तक नहीं पहुंचा है।
अगर पैसे नहीं आए तो क्या करें?
- अगर आपके खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं आई है, तो इसकी सबसे आम वजह बैंक खाते का आधार से लिंक न होना हो सकती है।
यह भी पढ़ें... क्या सस्ता होगा लोन या बढ़ेगी EMI? RBI MPC की इस डेट पर होगा फैसला! जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर?
Maiya Samman Yojana: समस्या का क्या है समाधान?
- 1. बैंक जाकर अपने खाते को आधार से लिंक करवाएं।
- 2. अपने बैंक खाते की जानकारी को अपडेट करें।
- 3. बैंक या लोकल अधिकारी से संपर्क कर अपने आवेदन की स्थिति जानें।
31 मार्च तक सभी महिलाओं को मिलेगा पैसा!
झारखंड सरकार की कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया है कि जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं थे, उनके भी पैसे जल्द जारी किए जाएंगे। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने घोषणा की कि 31 मार्च तक सभी लाभार्थियों को उनकी बकाया राशि मिल जाएगी।
Maiya Samman Yojana: महत्वपूर्ण बिंदु क्या हैं?
- 1. हर लाभार्थी महिला को जनवरी से ₹2500 प्रति माह के हिसाब से ₹7500 मिलेंगे।
- 2. बैंक खाते को आधार से लिंक करवाने पर भुगतान जल्दी मिलेगा।
- 3. 31 मार्च तक सभी महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
Maiya Samman Yojana के पेंडिंग पेमेंट के लिए कहां जाएं?
अगर आपके खाते में अभी तक मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं आया है, तो तुरंत बैंक जाकर अपने खाते को आधार से लिंक करें। सरकार ने 31 मार्च तक सभी लंबित भुगतान जारी करने का वादा किया है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। अगर फिर भी कोई समस्या आती है, तो लोकल सरकारी अधिकारी या बैंक से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें... कौन बन सकता है आपकी प्रॉपर्टी रजिस्ट्री का गवाह? जानिए कानून का सख्त रजिस्ट्रेशन रूल्स!
Last Updated Mar 27, 2025, 1:31 PM IST