DA Hike 2024: मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए Good News है। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते के एरियर की पहली किस्त अगस्त में जारी कर दी जाएगी। इसके लिए कमिश्नर ऑफ ट्रेजरी एवं एकाउंट ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत कर्मचारियों के एकउंट में 1240 से 16000 रुपए तक का एरियर दिया जाएगा। इस तरह तीन महीने का एरियर मिलने पर कर्मचारियों को 1860 से 24000 रुपए तक का फायदा होगा। इससे 7.50 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।

अगस्त में आएगी बढ़े हुए DA एरियर की पहली किस्त
दरअसल, राज्य की मोहन यादव सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले मार्च 2024 में कर्मचारियों के डीए में 1 जुलाई 2023 से 4% की बढ़ोत्तरी की थी, जिसके बाद डीए 42% से बढ़कर 46 परसेंट हो गया था। चूंकि DA जुलाई 2023 से लागू हुआ था, इसलिए 8 महीने के बकाया एरियर का पेमेंट तीन बराबर किस्तों में करने का फैसला किया गया था। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार 1 जुलाई 2023 से 29 फरवरी 2024 तक की बकाया राशि का भुगतान क्रमशः जुलाई, अगस्त और सितंबर 2024 में तीन बराबर किस्तों में किया जाएगा।

एकाउंट में आएंगे 16000 रुपए तक
स्टेट गर्वनमेंट ने 23 जुलाई 2024 को फाईनेंस लेटर 14 मार्च 2024 के अनुपालन का हवाला देते हुए इसके लिए फर्मालिटीज पूरी करने के निर्देश दिए। ऐसे में उम्मीद है कि अगस्त में रक्षाबंधन से पहले एरियर की पहली किस्त कर्मचारियों के खातों में दे दी जाएगी। इसके बाद अगले दो महीने में दो किस्तें दी जाएंगी। फाईनेंस डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि एरियर की राशि देने की तैयारी चल रही है, आठ महीने का एरियर तीन किस्तों में दिया जाएगा। इसमें चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रथम श्रेणी कर्मचारियों तक के एकाउंट में प्रत्येक किस्त में 1300 से 15-16 हजार रुपए आएंगे।


ये भी पढ़े...
कारगिल विजय दिवस पर पीएम मोदी ने सेना की अग्निपथ स्कीम को लेकर की ये बड़ी घोषणा