NEET UG 2024 admit card: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2024) (National Eligibility cum Entrance Test) एग्जाम 5 मई को आयोजित होगा। कुछ दिन पहले ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी। अब परीक्षार्थी एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं कि कब वह वेबसाइट पर अपलोड हो और वह उसे डाउनलोड कर सकें। आपको बता दें कि आप एनटीए की आफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in से इसे डाउनलोड कर पाएंगे। 

एग्‍जाम सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी

आप एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड न समझें। यह स्लिप उम्मीदवारों की सुविधा के लिए होती है। जिसमें आपके परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी दी जाती है। एनटीए की आफिशियल वेबसाइट पर सिटी स्लिप का लिंक भी है। यदि आपने अब तक अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड नहीं किया तो अब जल्द से करके अपने एग्जाम वाले सिटी की जानकारी कर लें। ताकि ट्रेवेल और अन्य व्यवस्थाएं करने में आसानी हो। 

इस दिन जारी हो सकता है NEET UG एडमिट कार्ड

NTA की तरफ से NEET UG 2024 एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि एग्जाम के दो से तीन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। चूंकि एग्जाम 5 मई को आयोजित किए जा रहे हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 2 मई को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे। आप exams.nta.ac.in पर नजर रखकर लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। 

क्या है परीक्षा का समय?

5 मई को आयोजित होने वाली NEET UG 2024 परीक्षा 3 घंटे 20 मिनट तक चलेगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जा रही है, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 मिनट तक चलेगी। एग्जाम के कुछ दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। परीक्षा के नतीजे 14 जून को जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि देश में एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन के लिए NEET UG परीक्षा आयोजित होती है।  

ये भी पढें-बेरोजगार युवाओं के लिए Good News- इस गर्वनमेंट पोर्टल पर हैं जॉब ही जॉब- जल्दी से करें अप्लाई..