Sarkari Naukri NTPC भर्ती 2024: अगर आप नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है। NTPC ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिनके लिए अप्लाई प्रॉसेस जारी है। इच्छुक कैंडिडेट ऑफिसियल वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिकल इरेक्शन, मैकेनिकल इरेक्शन, C&I इरेक्शन और सिविल कंस्ट्रक्शन विभाग में डिप्टी मैनेजर के कुल 250 पदों पर चयन किया जाएगा।

NTPC भर्ती 2024 के मेन डिटेल

  • 1. इलेक्ट्रिकल इरेक्शन: 45 पोस्ट
  • 2. मैकेनिकल इरेक्शन: 95 पोस्ट
  • 3. C&I इरेक्शन: 35 पोस्ट
  • 4. सिविल कंस्ट्रक्शन: 75 पोस्ट 
  • 5. कुल पोस्टों की संख्या: 250

एजूकेशनल क्वालिफिकेशन
एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए कैंडिडेटों के पास पोस्ट से रिलेटेड सब्जेक्ट्स से संबधित क्वालिफिकेशन होनी चाहिए, जिसकी जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन में दी गई है।

एज लिमिट
अप्लाई करने वाले कैंडिडेट की मैक्सिमम आयु सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेटों को उनकी कैटेगरी के मुताबिक एज लिमिट में छूट प्रदान की जाएगी।

NTPC भर्ती 2024 एप्लीकेशन शुल्क
जनरल/EWS/OBC कैंडिडेटों के लिए: ₹300
SC/ST/PWBD/महिला कैंडिडेटों के लिए: कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

NTPC भर्ती 2024 की सैलरी
सेलेक्टेड कैंडिडेटों को हर महीने ₹70,000 से लेकर ₹2,00,000 तक की आकर्षक सैलरी मिलेगी। पोस्ट के अनुसार हर व्यक्ति का सैलरी पैकेज अलग-अलग होगा। 

NTPC भर्ती 2024 एग्जाम प्रॉसेस

एनटीपीसी भर्ती के लिए एग्जाम तीन चरण में आयोजित किया जाएगा। जिसमें रिटेन एग्जाम, कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू होगा। तीनों कैटेगरी में पास होने वाले कैंडिडेटों को ही सेलेक्ट किया जाएगा। सेलेक्शन प्रॉसेस पूरा होने के बाद संबंधित पोस्ट की ट्रेनिंग सेलेक्टेड कैंडिडेटों को दी जाएगी। 

इंप्वार्टेंट डेट 
एप्लीकेशन की लास्ट डेट 29 सितंबर 2024 है, इसलिए इच्छुक कैंडिडेटों जल्द से जल्द अप्लाई करें। नोटिफिकेशन के लिए NTPC की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें...
CGHS 2024: अब इमरजेंसी में तुरंत इलाज, जानें रेफरल और कैशलेस प्रॉसेस के नए नियम