EPFO के 7 करोड़ सदस्यों के लिए खुशखबरी! अब UPI और ATM के जरिए मिनटों में 1 लाख रुपये तक का PF निकाल सकेंगे। जानें नई सुविधा की पूरी जानकारी।
UPI PF withdrawal: देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही UPI और ATM के माध्यम से 1 लाख रुपये तक की निकासी की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस कदम से 7 करोड़ से अधिक EPFO सदस्यों को लाभ मिलेगा, जो पहले PF निकालने में कई दिनों तक इंतजार करते थे।
EPFO ने दी डिजिटल सुविधा को मंजूरी
श्रम एवं रोजगार सचिव सुमिता देवरा ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। इसके तहत EPFO सदस्य मई के अंत या जून की शुरुआत से UPI और ATM के जरिए अपने PF खाते से निकासी कर सकेंगे।
मिनटों में मिलेगा पैसा, 95% दावे होंगे ऑटोमेटेड
EPFO ने अपने ऑटोमेटेड सिस्टम को अपग्रेड कर दिया है, जिससे अब 95% दावे डिजिटल तरीके से स्वीकृत होंगे। इससे पहले निकासी प्रक्रिया में 2-3 दिन का समय लगता था, लेकिन नई तकनीक से यह समय घटकर कुछ घंटे या मिनटों में आ जाएगा।
यह भी पढ़ें... कौन बन सकता है आपकी प्रॉपर्टी रजिस्ट्री का गवाह? जानिए कानून का सख्त रजिस्ट्रेशन रूल्स!
UPI और ATM से PF निकासी कैसे करें?
-
अपने बैंक खाते को EPFO पोर्टल से लिंक करें।
-
EPFO की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से UPI सेलेक्ट करें।
-
निकासी की राशि भरें (अधिकतम 1 लाख रुपये)।
-
ATM के माध्यम से डायरेक्ट ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।
किन उद्देश्यों के लिए निकासी संभव?
EPFO सदस्यों को अब PF की निकासी के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे, जैसे:
1. शिक्षा खर्च
2. घर खरीदने या बनाने के लिए
3. शादी के लिए
4. चिकित्सा आपातकाल के लिए
7 करोड़ EPFO सदस्यों को होगा फायदा
अभी तक PF निकासी के लिए मैन्युअल प्रक्रिया अपनानी पड़ती थी, जिससे 2-3 दिन लगते थे। लेकिन अब UPI और ATM से सीधा पैसा खाते में आने से EPFO सदस्यों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी।
EPFO के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार
EPFO के इस नए नियम से अब कर्मचारियों को PF निकालने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। UPI और ATM के जरिए तत्काल निकासी से यह प्रक्रिया पहले से अधिक आसान, तेज़ और सुविधाजनक हो जाएगी। अगर आप भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो अपना EPFO खाता UPI से लिंक करें और डिजिटल निकासी का आनंद लें।
यह भी पढ़ें... Lado Protsahan Yojana: जानें किन्हें नहीं मिले पैसे और कैसे करें शिकायत?
Last Updated Mar 27, 2025, 4:32 PM IST