Post Office Franchise Scheme: अगर आप घर बैठे कोई बिजिनेस प्लान कर रहे हैं तो ये आईडिया आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, क्योकि इस व्यवसाय में नुकसान की गुंजाईश शून्य होती है और फायदे की गारंटी मानी जाती है, वो भी बहुत कम इन्वेस्टमेंट में। जी हां हम बता कर रहे है पोस्ट आफिस फ्रेंचाईजी स्कीम की। जिसमें मात्र 5000 रुपए का इन्वेस्ट करके आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

Post Office Franchise Scheme: क्यों खोले जा रहे सब पोस्ट ऑफिस
भारतीय डाकघर देश के कोने-कोने तक पहुंच बढ़ाने के लिए फ्रेंचाइजी दे रही है। यदि किसी सरकारी संस्थान के साथ जुड़‌कर बिजनेस करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस (Post Office) की फ्रेंचाइजी (Franchise) ले सकते हैं।

Post Office Franchise Scheme: क्या मिलती हैं सुविधाएं?

  • वर्तमान में देश में करीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं, बावजूद इसके आज भी कई इलाकों में पोस्ट ऑफिस नहीं है।
  • इंडिया पोस्ट ने नए पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए फ्रेंचाइजी स्कीम शुरू की है।
  • फ्रेंचाईजी के तहत पोस्ट आफिस खोलने वालों को पोस्ट आफिस वाली ही सुविधाएं मिलती हैं। 
  • इसमें मनी ऑर्डर भेजना, स्टैम्प, स्टेशनरी, पोस्ट भेजना-मंगवाना, स्मॉल सेविंग अकाउंट खुलवाने जैसे कई काम होते हैं।

 

Post Office Franchise Scheme: कितने प्रकार की होती है फ्रेंचाइजी?

  • डाकघर की ओर से पोस्ट आफिस की फ्रेंचाइजी 2 प्रकार से देती है।
  • पहली फ्रेंचाइजी आउटलेट की और दूसरी पोस्टल एजेंट्स की है। 
  • इसके लिए कोई भी इंडिविजुअल छोटी रकम जमाकर बेसिक प्रक्रिया के बाद पोस्ट ऑफिस खोल सकता है।

 

Post Office Franchise Scheme कौन ले सकता है?

  • पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी लेने के लिए मिनिमम 18 साल की उम्र होनी चाहिए।
  • दूसरी शर्त यह है कि फैमिली का कोई भी मेंबर पोस्ट ऑफिस डिपार्टमेंट में कार्यरत न हो। 
  • किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • फ्रेंचाइजी के लिए फॉर्म भरकर अप्लाई करना होगा।
  • सेलेक्शन होने पर इंडिया पोस्ट के साथ एक MoU साइन करना होगा।

 

Post Office Franchise Scheme के आउटलेट में जगह कितनी होनी चाहिए?

  • पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी का काम मुख्य रूप से सर्विस को पास करना होता है, इसलिए इसमें इन्वेस्टमेंट कम है।
  • वहीं पोस्टल एजेंट के लिए इन्वेस्टमेंट ज्यादा करना पड़ता है।
  • जिसकी वजह ये है कि स्टेशनरी के सामान की खरीदारी में खर्च लगता है।
  • पोस्ट ऑफिस खोलने के लिए कम से कम 200 वर्ग फुट का ऑफिस एरिया होना चाहिए।

 

Post Office Franchise Scheme में करना होता है बहुत कम इन्वेस्टमेंट

  • पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी खोलने के लिए मिनिमम सिक्योरिटी अमाउंट 5000 रुपये है।
  • पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
  • आधिकारिक लिंक https://www.indiapost.gov.in/VAS/DOP_PDFFiles/Franchise.pdf  पर विजिट कर सकते हैं।

 

Post Office Franchise Scheme: कितना मिलता है कमीशन?

  • पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी में कमाई की बात करें तो इसमें प्रति स्पीड पोस्ट पर 5 रुपये का कमीशन मिलता है। 
  • हर मनी ऑर्डर पर 3 से 5 रुपये कमीशन पोस्ट ऑफिस की ओर से दिया जाता है। 
  • पोस्टल स्टॉम्प और स्टेशनरी पर 5 फीसदी का कमिशन दिया जाता है।
  • इसी तरह अलग-अलग सर्विस के लिए अलग-अलग कमीशन तय है।

 
ये भी पढ़ें...
SSY एकांउट ओपेन कराने से पहले जान लें ये जरूरी 11 बातें- खत्म हो जाएगी चिंता-संवर जाएगा बिटिया का भविष्य