Sukanya Samriddhi Yojana 2024: सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) लड़कियों के लिए  बेस्ट सेविंग स्कीम है, जो फुल टैक्स बेनीफिट प्रदान करती है। SSY का उद्देश्य फेमिली को लड़की की हाई एजूकेशन और शादी की चिंता से मुक्त करना है। बेटी के जन्म के तुरंत बाद और उसके 10 साल की होने तक एक SSY एकाउंट ओपेन किया जा सकता है। इंटरेस्ट रेट, मिनिमम इन्वेस्टमेंट, मेच्योरिटी डेट और टैक्स बेनीफिट क्या हैं? ऐसे 11 सवालों के जवाब इस आर्टिकल में आपको पढ़ने काे मिलेंगे।

1. Sukanya Samriddhi Yojana: इंटरेस्ट रेट कितना है? 
SSY प्रति वर्ष 8.2% की ब्याज मिलती है, जो वार्षिक रूप से कंबाइंड होती है। ब्याज दर हर तीन महीने में अपडेट की जाती है। ब्याज की गणना कैलेंडर माह के छठे दिन और लास्ट डे के बीच के ड्यूरेशन को ध्यान में रखते हुए एकाउंट में सबसे कम शेष राशि के आधार पर की जाएगी। प्रत्येक फाईनेंसियल ईयर के आखिर में ब्याज एकांउट में क्रेडिट हो जाती है। 

2. Sukanya Samriddhi Yojana: मिनिमम-मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए मिनिमम 250 रुपये से एकाउंट ओपेन किया जा सकता है। प्रति वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। एक वित्तीय वर्ष के भीतर जमा की संख्या की कोई सीमा नहीं है। 

3. Sukanya Samriddhi Yojana: ब्याज कैलकुलेशन
यदि इस योजना में 8.2% की वर्तमान इंटरेस्ट रेट पर 1.5 लाख रुपये का वार्षिक एकमुश्त इन्वेस्टमेंट मान लें, तो मेच्योरिटी के समय एकाउंट होल्डर को 71,82,119 रुपये मिलेंगे। HDFC बैंक की वेबसाइट के अनुसार इसमें 22,50,000 रुपये के इन्वेस्टमेंट और 49,32,119 रुपये का कुल ब्याज शामिल है।

4. Sukanya Samriddhi Yojana: कौन खोल सकता है एकाउंट?
SSY एकाउंट 10 वर्ष से कम उम्र की बालिका के लिए पैरेंट्स द्वारा खोला जा सकता है। एक लड़की के लिए अधिकतम 2 एकाउंट ओपेन किया जा सकता है।  हालांकि जुड़वा या 3 लड़कियों के मामले में दो से अधिक खाते खोले जा सकते हैं। 

 

5. Sukanya Samriddhi Yojana: इन्वेस्टमेंट ड्यूरेशन टाइम
SSY एकाउंट ओपेन होने की डेट से 15 साल तक इसमें इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है। यदि किसी फाईनेंसियल ईयर में न्यूनतम जमा नहीं किया जाता है, तो खाता निष्क्रिय हो जाता है। इसे 250 रुपये का भुगतान करके पुनः सक्रिय किया जा सकता है, साथ ही प्रत्येक छूटे हुए वर्ष के लिए 50 रुपये का डिफ़ॉल्ट शुल्क देना पड़ता है।

6. Sukanya Samriddhi Yojana: मिलता है टैक्स बेनीफिट
SSY एकाउंट में जमा राशि इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स कटौती के लिए पात्र है, जिसकी सीमा प्रति वित्तीय वर्ष 1.5 लाख रुपये तक है। इसके अतिरिक्त इन खातों पर मिलने वाली ब्याज पूरी तरह से कर-मुक्त है। 

7. Sukanya Samriddhi Yojana: का कैसे होता है संचालन?
इस योजना खाते का प्रबंधन अभिभावक द्वारा तब तक किया जाता है जब तक कि लड़की 18 वर्ष की नहीं हो जाती। एक बार जब वह बालिग हो जाती है, तो वह एकाउंट को अपने हाथ में ले सकती है और संचालित कर सकती है।

 

8. Sukanya Samriddhi Yojana: विदड्राल कैसे करें?
इस योजना के तहत विद्ड्राल तब किया जा सकता है जब बालिका 18 वर्ष की हो जाए या 10वीं कक्षा पास हो जाए।  पिछले वित्तीय वर्ष के अंत में शेष राशि का 50% तक या तो एकमुश्त या किश्तों में (वर्ष में एक बार से अधिक नहीं) अधिकतम 5 वर्षों में निकाल सकती है।

9. Sukanya Samriddhi Yojana: समय से पहले बंद होने पर क्या हाेगा?
SSY एकाउंट को विशेष परिस्थितियों में 5 साल के बाद समय से पहले बंद किया जा सकता है, जैसे खाताधारक की मृत्यु, जीवन-घातक बीमारी या अभिभावक की मृत्यु। समापन के लिए सहायक दस्तावेज़ और एक आवेदन पत्र आवश्यक है। 

10. Sukanya Samriddhi Yojana: मेच्योरिटी डेट 
SSY एकाउंट खुलने की तारीख से 21 साल बाद मेच्योर होता है। हालांकि, यदि लड़की कम से कम 18 वर्ष की हो तो इसे शादी के खर्चों के लिए पहले भी बंद किया जा सकता है, बशर्ते कि यह शादी के एक महीने पहले या तीन महीने बाद बंद हो। 

11. Sukanya Samriddhi Yojana: इन्वेस्टमेंट का तरीका
SSY एकाउंट किसी भी डाकघर या बैंक में ओपेन किए जा सकते हैं। जमा एकमुश्त या कई किश्तों में किया जा सकता है, जिससे परिवारों को उनके अनुकूल तरीके से सेविंग करने की सुविधा मिलती है। 

 


ये भी पढ़ें...
लोस चुनाव: 5 रीचेस्ट कैंडिडेट में  सिर्फ एक पर कर्ज और क्रिमिनल केस नहीं